सिरमौर के श्याम लाल पुंडीर और चमेल देसाई को हिमाचल गौरव सम्मान ddnewsportal.com

सिरमौर के श्याम लाल पुंडीर और चमेल देसाई को हिमाचल गौरव सम्मान ddnewsportal.com

सिरमौर के श्याम लाल पुंडीर और चमेल देसाई को हिमाचल गौरव सम्मान

NUJ इंडिया के ऊना मे सर्वण जंयती समारोह मे पत्रकारिता में अहम योगदान के लिए दिया सम्मान, प्रेदश वित आयोग के चेयरमैन सतपाल सती ने की समारोह की अध्यक्षता। 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर NUJ इंडिया की हिमाचल ईकाई ने स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जिसमे प्रदेश भर से आए पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हर्ष का विषय यह है कि इस समारोह मे सिरमौर जिला के दो पत्रकार श्याम लाल पुंडीर (पांवटा साहिब) और चमेल देसाई (शिलाई) को भी हिमाचल गौरव सम्मान से नवाजा गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश वित आयोग के चेयरमैन सतपाल सिंह सत्ती ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ते है। जिसमें मुश्किलें व चुनौती जरूर आई लेकिन सकारात्मक पक्ष ये है कि अंत मे जीत सच की होती है। जिससे सकून मिलता है। उन्होंने कहा छोटा जरूर है पर सुंदर है। पहला परम् वीर चक्र हिमाचल के वीर सपूत को मिला। कारगिल में भी पूरा देश एक तरफ ओर हिमाचल एक तरफ। दो परम् वीर चक्र हिमाचल के वीर सपूतों को मिले। यह एक ऐसा प्रदेश है सरप्लस पावर का उत्पादन

कर रहा है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आये पत्रकारों का स्वागत किया और प्रेस दिवस की बधाई दी और कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के अधिकारों व उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। सीएम और संगठन के बीच वार्ता करवाएंगे। उन्होंने कहा कि ऊना में वह अपने स्तर पर पत्रकारों की सुविधा के लिए मल्टी बहु उदेश्यी काम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। जिसमे पत्रकार को दफ्तर उपलब्ध होंगे साथ अग्रणी एनजीओ को कार्यालय दिए जाएंगे। एक छत के नीचे जहां पत्रकार मिलेंगे वहीं एनजीओ के सहयोगी भी उपलब्ध होंगे जो जनता की आवाज़ उठाएंगे। इसमें पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा। प्रदेश व अन्य जिलों के पत्रकारों के लिए ऐसी सुविधाएं देने को सीएम से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया न होता तो कोविड के दौर में कई जानें चली जाती। इस कठिन दौर में मीडिया की भूमिका अहम रही है। पत्रकारों का वेतन इतना अधिक नही होता क्योंकि ये नौकरी नहीं एक मिशन है जिससे बड़े बड़े तख्त पलट जाते है। इसलिए लोकतंत्र का मजबूत होना जरूरी है। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने प्रेस दिवस के मौके पर अपने अनुभवों को साझा किया और अपने पत्रकारिता के सफर के बारे में भी जानकारी दी। 2010 में एनयूजे इंडिया के महामंत्री बने थे तो सुना था कि हिमाचल में कुछ इकाइयां है। वर्तमान में रणेश राणा के नेतृत्व में इकाईयां बनी। पूरे देश में हिमाचल इकाई सबसे सक्रिय है। जिस तरह से आज का भी कार्यक्रम हुआ है आने वाले समय के लिए हिमाचल के लिए शुबज संकेत है। 1966 से अब तक प्रेस का पुरा परिदृश्य बदल गया पहले प्रेस थी अब मीडिया है। पिछले

कई सालों से मांग की जा रही है कि मीडिया कॉउंसिल बने। जिसके लिए कई बार ज्ञापन सौंपने के साथ ही प्रदर्शन भी किये। वर्तमान में सोशल मीडिया भी पत्रकारिता पर हावी हो गया है। राज्यों में मान्यता देने वाली सख्तियों को खत्म कर दिया है। हर क्षेत्र में गिरावट आई है लेकिन मीडिया में जो गिरावट आई है उसका पूरे समाज पर असर पड़ रहा है। ऐसे में एनयूजे ने मांग की थी कि एक पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए। पत्रकार सुरक्षा कानून बनेगा तो इसमें सरकार व संसद तय करेगा कि पत्रकार कौन होगा। मगर सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके विपरीत मीडिया से जुड़ी समितियों की सुनवाई नहीं हुई है। सभी सरकारें चाहती है कि पत्रकार उनके हिसाब से चले।सरकार मीडिया पर अंकुश लगा रही है। मीडिया, कॉउंसिल, पत्रकार सुरक्षा कानून और मीडिया कमीशन बनाने की संगठन लगातार मांग कर रहा है। ताकि मीडिया में आ रही गिरावट पर अंकुश लगाया जा सकें। दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वर्णिम जयंती कार्यक्रम में इस मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया का भविष्य अंधकार में लग रहा है। बड़े से बड़े दिग्गज रहे पत्रकारों को उन्होंने जिंदगी के आखिरी पड़ाव में दवाई क्या खाने के लाले पड़ते भी देखा है। पत्रकार अगर युनिटी में नहीं रहे तो बड़े से बड़े संस्थान में काम करने वाले व लाखों के पैकेज लेने वाले पत्रकार की

नौकरी भी सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर युगमार्ग के संपादक शशिपाल जैन ने भी प्रदेश भर से आये पत्रकारो को संबोधित किया। इस मौकाएपर बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष रणैश राणा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश सरकार को पत्रकार कल्याण बोड का गठन करना चाहिये और प्रदेश के पत्रकारो के लिए पडौसी राज्य की तर्ज पर पैशन योजना लागू करनी चाहिये इसके साथ साथ प्रदेश मे तहसील स्तर पर पत्रकारो को मान्यता देनी चाहिये। इसके साथ साथ प्रदेश के पत्रकारो की एक दर्जन मांगो का एक ज्ञापन सतपाल सती के

माध्यम से प्रदेश सरकार को सौपा सतपाल सती ने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारो की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। प्रदेश महामंत्री किशौर ठाकुर ने एन यू जे इडिया की हिमाचल ईकाई की वार्षिक रिर्पोट पढी इस मौका पर एन यू जे इंडिया की राष्ट्रीय सचिव सीमा मोहन प्रदेश महिला विग के अध्यक्ष प्रति मुकुल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरदेव भारद्वाज, सुमित शर्मा, हरदेव भारद्वाज, विशाल आंनद, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल दत शर्मा, दिनेश कंवर, पंकज कतना उना, रविद्र चंदेल हमीरपुर सहित प्रदेश भर से आये 250 से अधिक पत्रकारो ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश भर के लगभग तीन दर्जन से अधिक पत्रकारो को हिमाचल गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमे दो पत्रकार सिरमौर के भी शामिल है।