यमुना वन विहार में होगी गो-गोपाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ddnewsportal.com

यमुना वन विहार में होगी गो-गोपाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ddnewsportal.com

यमुना वन विहार में होगी गो-गोपाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 

हरि यमुना सहयोग समीति के प्रयासों से बढ़ेगी विहार की शान, रामायण के लक्ष्मण भी रहेंगे मौजूद।
 
पांवटा साहिब में आगामी चार जून को हरि यमुना सहयोग समिति पॉवटा साहिब के प्रयासों से श्री गो गोपाल जी की मूर्ति  यमुना वन विहार नजदीक यमुना घाट में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानाचंद जी महाराज गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र जी द्वारा की जाएगी।  इस दौरान रामायण सीरियल के निर्माता शिव सागर, रामायण सीरियल में लक्ष्मण के किरदार को निभाने वाले सुनील लहरी विशेष रूप से उपस्तिथ होंगे। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यकर्म में इसस्कॉन के स्वामी

अनन्त दास जी बृंदावन से सहित ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, रिटायर चीफ जस्टिज प्रमोद कोहली, महेंद्र शर्मा व विश्व प्रसिद्ध जादूगर राजकुमार भी इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे व भगवान कृष्ण की पूजा आराधना करेंगे। विकास वालिया ने बताया कि इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दो और तीन जून को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूजा की जाएगी। इसमें भगवान् कृष्ण जी की लीलाओ के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। इसके इलवा पांच जून को पर्यावरण दिवस को मनाते हुए स्थानीय वन विभाग, पर्यावरण विभाग, स्कूल के छात्रों के साथ मिल कर हरि यमुना सहयोग समिति द्वारा यमुना किनारे लेमन ग्रास का पौधा रोपण भी किया जाएगा।