हिमाचल में बादल फटने से तबाही- चार लोग लापता कैपिंग साइट ध्वस्त ddnewsportal.com

हिमाचल में बादल फटने से तबाही-  चार लोग लापता कैपिंग साइट ध्वस्त ddnewsportal.com

हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही

चार लोग लापता, कैपिंग साइट ध्वस्त, कईं जिलों में खतरनाक साबित हुई बारिश, 14 वर्षिय बच्ची भी भूस्खलन का शिकार

हिमाचल प्रदेश में मानसून जानलेवा साबित होता जा रहा है। राज्य में जारी मानसून की बारिश अब तबाही मचाने लग गई है। बुधवार तड़के ही जिला कुल्लू के मणिकर्ण में चोज नाले में बादल फट गया। पार्वती नदी के सहायक नाले चोज में बुधवार तड़के बादल फटने से एक कैपिंग साइट तबाह हो गई है। वहीं, चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। पार्वती नदी का जलस्तर उफान पर है। बगीचों और खेतों को भी नुकसान हुआ है। शिमला-किन्नौर नेशनल हाइवे झाखड़ी के समीप भूस्खलन होने से ठप हो गया है।


वहीं, राजधानी शिमला के ढली में आज सुबह एक गाड़ी पर पत्थर गिरने के कारण 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे ढल्ली टनल के पास पेट्रोल पंप के साथ दीवार की तरफ सड़क पर आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाले हरियाणा निवासी सतपाल निवासी बटर नाल जीरकपुर पंजाब की पुत्री 14 वर्षीय बच्ची की भूस्खलन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई तथा आशा (16 वर्ष) व कुलविंदर (24 वर्ष) घायल अवस्था में हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार रात से ही राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। धर्मषाला, शिमला, बिलासपुर, कुफरी में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है। राज्य के कई हिस्सों में 10 व 11 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।