बारिश से तबाही- ये धार्मिक यात्रा भी रोकी गई ddnewsportal.com

बारिश से तबाही- ये धार्मिक यात्रा भी रोकी गई ddnewsportal.com

बारिश से तबाही- ये धार्मिक यात्रा भी रोकी गई

लैंड स्लाइड की चपेट में आए वाहन, दो वाहन क्षतिग्रस्त, आज-कल भी भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में इस जानलेवा मानसून का कहर लगातार बरप रहा है। राज्य के कुल्लू जिले में बारिश से ज्यादा तबाही हो रही है। मनाली में बुधवार को भारी बारिश के बाद नाले में बाढ़ आने के बाद अब कुल्लू के आनी में भारी बारिश हुई है। इसके चलते आनी उपमण्डल के निरमंड के जाओं से ठरला सड़क में लैंडस्लाइड हुआ है। डवारी नाले में पानी का जलस्तर बढ़ा है। साथ ही नाले से ठीक पहले लैंडस्लाइड हुआ, जिससे यात्रियों के गाड़ी को नुकसान

पहुंचा है। फिलहाल, कुछ समय के लिए प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा को रोक दिया है। जाओं से ठरला सड़क पर लैंडस्लाइड से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। सुमरा कैंची के पास लैंडस्लाइड हुआ है। डीसीपी  आनी  देवेंद्र नेगी ने ने यह जानकारी दी है। दरअसल, आनी में भीम

डवारी के पास नाले में बाढ़ आई है। इसलिए प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा रोक दी है। पार्वती बाग से रेस्क्यू टीमों को भीम डवारी बुलाया गया है। वहीं नाले में आए पानी और मलबे की चपेट में आकर ठारला मोड़ पर खड़ी यात्रियों की दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।