हिमाचल- एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ पकड़ा आरोपी ddnewsportal.com

हिमाचल- एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ पकड़ा आरोपी ddnewsportal.com

हिमाचल- एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ पकड़ा आरोपी 

कहाँ से आई नशे की इतनी बड़ी खेप, जांच में जुटी पुलिस 

हिमाचल प्रदेश में नशे के लगातार मामले सामने आ रहे है। अब तो क्विंटलो में नशा बरामद हो रहा है जो कहीं न कहीं ये संकेत दे रहा है कि हिमाचल पर बड़े नशा तस्करों की नजर है। राज्य के ऊना जिले में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पड़ताल की जा रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक ऊना की अम्ब पुलिस ने नशे की यह बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने टकारला में एक व्यक्ति को 1 क्विंटल से अधिक गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। अम्ब पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य का व्यक्ति क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार

करता है। सूचना पुख्ता होने पर बुधवार को पुलिस ने उक्त युवक के ठिकाने पर दबिश देते हुए उसके पास से 1 क्विंटल 36 किलो 654 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपी (35) के रूप में हुई है। आरोपी दिलवा टकारला पुल के पास झोपड़ी में रहता है और कबाड़ इकठा करने का काम करता है। उसने गांजे की खेप को छोटे -छोटे पैकेट में भर कर ग्राहकों को देने के लिए तैयार कर रखा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी गांजे की इतनी बड़ी खेप कहाँ से लेकर आया और कब से इस धंधे में हाथ आजमा रहा है और वह किन -किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक युवक को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे कोर्ट में पेश कर इसका रिमांड हासिल करेगी, ताकि इस मामले में जाँच आगे बढ़ सके।