हिमाचल- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से जिंदा जला 6 लोग ddnewsportal.com

हिमाचल- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से जिंदा जला 6 लोग ddnewsportal.com

हिमाचल- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से जिंदा जला 6 लोग 

बढ़ सकता है आंकड़ा, कारणों का फिलहाल नही चला पता

हिमाचल प्रदेश में आज बड़ाहादसा पेश आया है। एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से छह लोगों के जिंदा जलने की सूचना हैं। हताहत और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश मे एक बड़ा और

दर्दनाक हादसा हुआ है। प्रदेश के ऊना जिले के बाथड़ी में एक पटाखा फेक्टरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में छह लोग जिंदा जल गए हैं। अब तो जानकारी मिली है उसके मुताबिक और भी लोग शामिल हो सकते

है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। ब्लास्ट के तत्काल बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। मामले की छानबीन शुरू हो गई है।