Himachal News: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की अगली बैठक इस दिन... ddnewsportal.com

Himachal News: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की अगली बैठक इस दिन... ddnewsportal.com
फाइल फोटो: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक।

Himachal News: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की अगली बैठक इस दिन...

वाटर सेस सहित शिक्षा विभाग की तबादला नीति और रिक्त पदों को भरने की होगी अहम चर्चा 

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की अगली बैठक 17 मई को होगी। दोपहर बाद तीन बजे प्रस्तावित इस बैठक की अध्यक्षता सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस बैठक में अहम फैसले लिए

जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में होने वालो इस बैठक की संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई।

जानकारी है कि बैठक में वाटर सेस पर चर्चा के अलावा शिक्षा विभाग की तबादला नीति, स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने और उपतहसीलों को अपग्रेड किए जाने पर फैसला हो सकता है। सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से विभागों के अधिकारियों के कैबिनेट एजेंडा तैयार करने को कहा गया है।