Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक की डेट तय, महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर! ddnewsportal.com

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक की डेट तय, महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर! ddnewsportal.com

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक की डेट तय, महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर!

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की डेट फाइनल हो गई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न पोस्ट कोड की भर्तियों को हरी झंडी मिलने सहित राज्य के वित्तीय हालात पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राज्य में हाल ही में उठे अवैध निर्माण तथा संजौली अवैध मस्जिद मामले के बाद प्रदेश में उपजी स्थिति पर भी मंथन किया जाएगा। साथ ही बैठक में हाल ही में मानसून सत्र के दौरान पारित विधेयक आ सकते हैं तथा इसके बाद इन्हें अधिसूचित किया जाएगा।
बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक विधानसभा के मानसून सत्र के बाद पहली बार होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों की भर्ती को मंजूरी दी जा सकती है। इसमें वन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों में नौकरियों पर डिसीजन हो सकता है। अभी भी कई पोस्ट कोड की भर्तियां रूकी हुई हैं। बैठक में इन पोस्ट कोड की भर्तियों पर चर्चा के उपरांत इसके परिणाम निकालने को मंजूरी प्रदान की जा सकती है। राज्य की खराब वित्तीय स्थिति पर

चर्चा हिमाचल ही नहीं पूरे देश में हो रही है। भाजपा इसे जम्मू कश्मीर व हरियाणा के चुनावों में जोर शोर से उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है तथा इस समस्या के समाधान के लिए निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही राज्य में आय के साधन बढ़ाने के लिए मंत्रियों से सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके अलावा इन दिनों संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण तथा बिना वैरिफिकेशन से रह रहे प्रवासियों का मुद्दा राज्य ही नहीं पूरे देश में गूंज रहा है। पूरे प्रदेश में इस मुद्दे पर धरने व प्रदर्शन हो रहे हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा जोर शोर से उठा था। हालांकि अब यह विवाद शांत होता जा रहा है, लेकिन बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है तथा इस पर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में चुनावी गारंटियों की भी समीक्षा होगी तथा बची हुई गारंटियों को पूरा करने को लेकर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट की यह बैठक 20 सितम्बर को प्रस्तावित है।