CM Sukhu News: हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार! मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही ये बड़ी बात... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार! मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही ये बड़ी बात... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार! मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही ये बड़ी बात...

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर फिर सीएम सुक्खू का ताजा बयान आया है। पिछले लगभग एक वर्ष से लगातार ये कयास लगाया जा रहे हैं कि जल्द सुक्खू सरकार कैबिनेट का विस्तार करेगी और नाराज चल रहे पार्टी विधायकों को मुख्य धारा में लाएगी। हालांकि अभी तक यह सिर्फ एक शगूफा ही बनकर रह गया है। कांग्रेस सरकार को एक वर्ष होने को है लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार किसी न किसी कारणवश ठंडे बस्ते मे डाल दिया जाता

रहा है। अब सीएम सुक्खू से जब पत्रकारों ने इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने कह दिया कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद हाईकमान से चर्चा करके जल्द ही हिमाचल मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। पत्रकारों ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी के प्रत्याशी होने के संबंध में जब पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी जल्द आ जाएगा और हाथ के निशान वाला ही होगा। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब हमीरपुर संसदीय सीट को जीतेंगे और यहां से प्रत्याशियों का एक्सपैरिमैंट नहीं होगा, बल्कि कोई पुराना कांग्रेस से जुड़ा हुआ ही होगा। स्टोन क्रशर खोलने और बंद करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और अनुराग ठाकुर को पूर्व भाजपा सरकार से पूछना चाहिए कि माइनिंग में भ्रष्टाचार कैसे हुआ। उन्होंने नगर निगम में विधायकों की वोटिंग पर कहा कि विधायक भी चुनकर आए हैं और उन्हें भी वोटिंग का अधिकार है।