यहाँ जेसीबी के नीचे ही दब गया मैकेनिक ddnewsportal.com

यहाँ जेसीबी के नीचे ही दब गया मैकेनिक ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

यहाँ जेसीबी के नीचे ही दब गया मैकेनिक 

रिपेयर करते समय पेश आया दर्दनाक हादसा।

हिमाचल प्रदेश में जेसीबी मशीन रिपेयर कर रहा मैकेनिक मशीन के नीचे आकर दब गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामला प्रदेश के कांगड़ा

जिला के देहरा उपमंडल के तहत सुनहेत का है। मिली जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र (40) निवासी दोदरा (बैह टोंटा) सुनहेत में स्पेयर पार्ट दुकान व मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार देर शाम को वह दुकान पर जेसीबी

मशीन की रिपेयर कर रहा था। उस समय जेसीबी का लोडर ऊपर उठा हुआ था और उसका सहयोगी भी साथ काम कर रहा था। इस दौरान जेसीबी का लोडर अचानक नीचे आ गया जिसके नीचे राजेंद्र दब गया और गम्भीर रूप

से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए तुरन्त सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है।