Himachal News: JP नड्डा से मिले BJP हिमाचल अध्यक्ष डाॅ बिंदल ddnewsportal.com

Himachal News: JP नड्डा से मिले BJP हिमाचल अध्यक्ष डाॅ बिंदल ddnewsportal.com

Himachal News: JP नड्डा से मिले BJP हिमाचल अध्यक्ष डाॅ बिंदल 

आगामी लोस चुनाव को लेकर चर्चा, संगठन में बदलाव की भी संभावना

हाल ही में भाजपा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके भाजपा के फायर ब्रांड नेता डाॅ राजीव बिंदल ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। इस मुलाकात को भाजपा की आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां के रूप में देखा जा रहा हैं। रविवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। उनके साथ भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी उपस्थित रहे। जानकारी है कि इस दौरान तीनों नेताओं के मध्य आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के रोडमैप को लेकर चर्चा हुई। 


इस बैठक के दौरान जगत प्रकाश नड्डा और राजीव बिंदल के मध्य संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। जानकारी है कि संगठन की मजबूती के लिए संगठन में आंशिक फेरबदल पर भी मंथन हुआ। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि यदि संगठन में पूरा फेरबदल किया गया तो गुटबाजी उभर सकती है। इस कारण संगठन का विस्तार किया जा सकता है।


इसके अलावा नड्डा ने बिंदल से नगर निगम शिमला के चुनाव में पार्टी को मिली हार को लेकर फीडबैक भी लिया, साथ ही उन्होंने बिंदल को तत्काल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। इसके लिए अभी से ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक करने और आगामी रणनीति तैयार कर काम शुरू करने को कहा है।