आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाई जाएं स्थाई पाॅलिसी ddnewsportal.com

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाई जाएं स्थाई पाॅलिसी ddnewsportal.com

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाई जाएं स्थाई पाॅलिसी 

कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठाई मांग, जल रक्षकों ने भी अनुबंध काल घटाने का किया आग्रह, एनपीएस संघ ने मांगी पुरानी पैंशन 

आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उनके लिए जल्द ही स्थाई नीति बनाई जाए। पांवटा साहिब प्रवास पर आए सीएम जयराम ठाकुर से हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर मिले।

हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि प्रदेश में हजारों आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की की जब किसी अन्य कंपनी को टेंडर जाए तो यह तय हो कि पुराने कर्मचारियों को ही काम पर रखें। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई पोलिसी बनाई जाए। 
वहीं, इस दौरान जल रक्षक संघ का भी एक प्रतिनिधिमंडल भी मंडल मुख्यमंत्री से मिला तथा मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाई। जल रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में करीब 6 हजार जल रक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है की जल रक्षक के 11 साल का अनुबंध काल 8 साल किया जाए तथा मानदेय भी बढ़ाया जाए। साथ ही हर महीने तनख्वाह दी जाए जिससे हमारे परिवार का पालन-पोषण सही से हो सके। इस दौरान एनपीएस कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिला तथा पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने की मांग की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया की जल्द समस्याओं का समाधान किया जायेगा।