लाखों कर्मचारियों की आज मुख्यमंत्री पर टिकी है निगाहें ddnewsportal.com

लाखों कर्मचारियों की आज मुख्यमंत्री पर टिकी है निगाहें ddnewsportal.com

लाखों कर्मचारियों की आज मुख्यमंत्री पर टिकी है निगाहें 

प्रदेश के बड़े संगठन द्वारा किया जा रहा सम्मानित, दो वर्ष के राइडर पर हो सकता है बड़ा फैसला...

आज का दिन प्रदेश के कर्मचारियों के लिए यादगार बन सकता है। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े संगठन का दावा करने वाले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की तरफ से रविवार यानि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सम्मान में समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिस पर राज्य के लाखों कर्मचारियों की निगाहें टिकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्मचारियों का एक वर्ग नए वेतनमान के कारण सामने आई विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी विसंगति 2 साल के राइडर को समाप्त करने की है। यदि मुख्यमंत्री की तरफ से इसकी घोषणा की जाती है तो इससे कर्मचारियों के बड़े वर्ग को लाभ मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों की दूसरी बड़ी मांग

पुरानी पैंशन को बहाल करने की है, लेकिन खराब वित्तीय हालत को ध्यान में रखकर फिलहाल 15 अप्रैल तक सरकार इसकी घोषणा करने से पीछे हट सकती है। इसके 2 कारण हैं, जिसमें पहला कारण प्रदेश की खराब वित्तीय हालत है और दूसरा यह कि इस मांग को पूरा करने से भाजपा शासित दूसरे राज्यों पर भी इसके लिए दबाव बढ़ जाएगा। अब तक पुरानी पैंशन को बहाल करने की बात प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने की है, जिससे सत्तारूढ़ भाजपा परेशानी में है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने शिमला के होटल पीटरहॉफ में किए जा रहे मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह में 10 हजार कर्मचारियों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है।