एडिश्नल एसपी नरवीर सिंह राठौर को नेशनल लेवल पर मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान ddnewsportal.com

एडिश्नल एसपी नरवीर सिंह राठौर को नेशनल लेवल पर मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान ddnewsportal.com

एडिश्नल एसपी नरवीर सिंह राठौर को नेशनल लेवल पर मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ‘नेशनल मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन’ के लिए किया चयनित, सीएम जयराम ठाकुर ने दी बधाई।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के होनहार अधिकारी और साइबर सेल शिमला के एडिश्नल एसपी नरवीर सिंह राठौर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ‘नेशनल मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन’ के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर का चयन किया है।

अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए नरवीर सिंह राठौर को इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ‘नेशनल मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन’ के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर का चयन किए जाने पर उन्हे बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए

नरवीर सिंह राठौर को इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश पुलिस नई ऊंचाईयों को छू सके।