राजनैतिक: लो जी अब भुंगरनी में 10 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस  ddnewsportal.com

राजनैतिक: लो जी अब भुंगरनी में 10 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस  ddnewsportal.com

राजनैतिक: लो जी अब भुंगरनी में 10 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस 

भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी की मौजूदगी में ज्वाॅयन की भाजपा, बढ़ता जा रहा कुनबा

पाँवटा साहिब में कांग्रेस से लोग लगातार टूटते जा रहे है। कभी आम आदमी पार्टी में जाने की खबरें आ रही है तो कहीं से भाजपा में शामिल होने की सूचना मिल रही है। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे कांग्रेस से लोग भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं। अब रविवार को भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी की ग्राम पंचायत भुंगरनी में नुक्कड़ सभा में दस परिवारों ने

कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिथा है। भाजपा में शामिल होने वालों में रमेश कुमार, जसवीर सिंह, सुनील कुमार, नरेश कुमार, शेरी लाल, रोनकी राम, जगदीश सिंह, राज कुमार, राजेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह के परिवार शामिल हैं। सुखराम चौधरी ने इन परिवारों के मुखियाओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हे पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जता रहा है, जिस कारण हमारा परिवार बढ़ रहा है। इससे साफ जाहिर है कि प्रदेश में रिवाज बदलने जा रहा है और भाजपा सरकार फिर से बनने जा रही है।