भाजपा टिकट की दावेदारी करने वाले नेता मनीष तोमर को नोटिस ddnewsportal.com

भाजपा टिकट की दावेदारी करने वाले नेता मनीष तोमर को नोटिस ddnewsportal.com

भाजपा टिकट की दावेदारी करने वाले नेता मनीष तोमर को नोटिस

भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण, 

मंडल ने पार्टी हाइकमान और संगठन के नाम पर लोगों को गुमराह करने को कहा अनुशासनहीनता, पार्टी को कमजोर करने का भी आरोप, पढें पूरी खबर... 

भाजपा के नेता मनीष तोमर ने आज पांवटा साहिब के होटल एंबियेंस में पत्रकार वार्ता कर पांवटा साहिब से भाजपा के टिकट की दावेदारी जताई। उसके बाद से ही संभावना जताई जा रही थी कि भाजपा मंडल पांवटा साहिब उन पर अनुशासनात्मक कर सकता है। वही हो गया है। रात तक ही पांवटा साहिब भाजपा मंडल प्रधान अरविंद गुप्ता ने मनीष तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 


नोटिस मे कहा गया है कि " आपके द्वारा शनिवार को पांवटा साहिब के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे आपने पार्टी से टिकट मांगने की बात कही है। इस प्रेस वार्ता के दौरान आपने यह शब्द भी इस्तेमाल किये है कि आपकी पार्टी उच्च कमान से बात हो गई है और निश्चित रूप से पार्टी का टिकट आपको मिलेगा और पार्टी के आदेश है कि आप अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू करें। 
पार्टी उच्च कमान और संगठन के नाम पर लोगों को गुमराह करना पूर्ण रूप से अनुशासनहीनता है, जिससे पार्टी को नुकसान पंहुचा है और संगठन कमजोर हुआ है। पार्टी और संगठन के नाम पर बिना मंडल की अनुमति के इस प्रकार की प्रेस वार्ता करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इसलिए आपको इस पत्र द्वारा सूचित किया जाता है कि एक सप्ताह के भीतर इसका स्पष्टीकरण दें अन्यथा आपके विरूद्ध पार्टी नियमानुसार सख्त कारवाई की जाएगी"। मंडल प्रधान ने इसकी प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और जिला सिरमौर के अध्यक्ष विनय गुप्ता को भी प्रेषित की है। 


गोर हो कि मनीष तोमर ने अपनी पत्रकार वार्ता में कहा था कि वह 2003 से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और तभी से विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि टिकट की दावेदारी करना पार्टी के हर कार्यकर्ता का अधिकार है और उन्हे पूरी उम्मीद है कि पार्टी हाइकमान उन्हे पांवटा साहिब से भाजपा का टिकट देगी। उनकी इस दावेदारी के बाद से पांवटा साहिब की राजनीति में हलचल मच गई है और चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया। जिसके बाद भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने उन्हे नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है।