सदस्यता अभियान में तेजी को काॅलोनियों में होंगी बैठकें ddnewsportal.com

सदस्यता अभियान में तेजी को काॅलोनियों में होंगी बैठकें ddnewsportal.com

सदस्यता अभियान में तेजी को काॅलोनियों में होंगी बैठकें

समीति ने लिया निर्णय, वार्षिक कैलेंडर भी किया जारी

विश्राम गृह पांवटा साहिब में चूड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा साहिब की बैठक इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समिति की सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया। भविष्य में पहाड़ी कॉलोनी, कुंजा मतरालियों, डिफेंस कॉलोनी बेहडेवाला, चूड़ेश्वर कॉलोनी बद्रीपुर और शिवा कॉलोनी तारूवाला में बैठकें

आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पांवटा साहिब इकाई से 1,15000 रुपए की राशि चूड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारिणी चूड़धार को देने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों को वर्ष 2022 का कैलेंडर वितरित किया गया। आगामी 6 फरवरी को अगली बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के बैंक खाते को संचालन हेतु अध्यक्ष

ओम प्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष शिवानंद शर्मा और सचिव पूर्ण सिंह तोमर को संयुक्त रूप से अधिकृत किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश चौहान, नेत्र सिंह चौहान, मनीष तोमर, ग्यार सिंह नेगी, पूर्ण सिंह तोमर, शिवानंद शर्मा जगमोहन सूर्या ,रामलाल हांडा, जगत सिंह चौहान, राजीव बत्रा और मित्र सिंह चौहान आदि कई समिति के पदाधिकारी और शिरगुल भक्त मौजूद रहे।