नरेंद्र मोदी की रैली को पांवटा भाजयुमो की भी कसरत तेज ddnewsportal.com

नरेंद्र मोदी की रैली को पांवटा भाजयुमो की भी कसरत तेज ddnewsportal.com

नरेंद्र मोदी की रैली को पांवटा भाजयुमो की भी कसरत तेज

अध्यक्ष चरणजीत की अध्यक्षता में वन बूथ ट्वेंटी यूथ के तहत बूथों पर चला जनसंपर्क अभियान।

जून माह में हिमाचल प्रदेश में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए पांवटा साहिब भाजयुमो ने भी कसरत तेज कर दी है। तय सदस्यों को रैली में ले जाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा का “One Booth Twenty Youth” का जनसम्पर्क अभियान चला। यह अभियान आगरों, भरली, नघेता, मुग़लावाला करतारपुर और राजबन-१ में युवा मोर्चा अध्यक्ष

चरणजीत चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उनके साथ विशेष रूप से ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल चौधरी शामिल रहें। जनसम्पर्क अभियान सबसे पहले आगरों (90), भरली (84), नघेता (89), मुग़लावाला करतारपुर (63) और राजबन (64) बूथ पर समाप्त हुआ। चरणजीत ने बताया कि युवा मोर्चा जून माह में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तैयारियों में जुट गया हैं। इस रैली में 1

लाख युवाओं का लक्ष्य रखा गया हैं। यह रैली धर्मशाला में होनी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर Whatsaap ग्रूप बनाए जाएँगे, साथ ही प्रत्येक बूथ पर युवा बूथ प्रमुख व सहप्रमुख बनायें जाएँगे। जो रैली की तैयारियों के साथ-२ बूथ के अन्य कार्यों को प्रमुखता से देखेंगे। आगरों बूथ पर राहुल पुण्डीर को बूथ प्रमुख व अर्जुन पुंडीर को सहप्रमुख बनाया गया हैं। कमलेश को भरली बूथ का प्रमुख व मनोज को सहप्रमुख बनाया गया हैं।

नघेता बूथ पर अनुज शर्मा को बूथ प्रमुख व रोहित पुंडीर को सहप्रमुख बनाया गया हैं। मुग़लावाला करतारपुर बूथ पर राजेश कुमार को बूथ प्रमुख व सोहन लाल को सहप्रमुख बनाया गया हैं। इसी तरह राजबन-१ बूथ पर अमनदीप को बूथ प्रमुख व सानिध्य को सहप्रमुख बनाया गया हैं।
जनसम्पर्क अभियान में मंडल युवा मोर्चा महामंत्री संदीप तोमर, सुरेश कुमार पूर्व प्रधान नघेता, रघुवीर पुण्डीर ऊप प्रधान, अनिरुध भारद्वाज, हिमांशु चौधरी, अमित शर्मा, विजय शर्मा, विजय पुण्डीर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहें।