Sirmour: नाहन के साथ लगते जंगल में पेड़ से लटके मिले महिला-पुरुष के श*व ddnewsportal.com

Sirmour: नाहन के साथ लगते जंगल में पेड़ से लटके मिले महिला-पुरुष के श*व ddnewsportal.com

Sirmour: नाहन के साथ लगते जंगल में पेड़ से लटके मिले महिला-पुरुष के श*व

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के साथ लगते झमिरिया (ठंडा पानी बावड़ी) जंगल में एक पुरुष और एक महिला के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। शिमला से एफएसएल की टीम भी मौके पर पंहुची है जो गहनता से छानबीन कर रही है। खुद एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा भी घटनास्थल पर पंहुचे और ग्रामीणों से इब बाबत जानकारी हासिल की। फिलहाल शवों की शिनाख्त नही हुई है।


मिली जानकारी के इस सुनसान एरिया में बीते कल कोई बावड़ी पर पानी भरने आया तो दुर्गंध आई। उसे लगा कि कोई जंगली जानवर मरा होगा। थोड़ा और करीब जाकर देखा तो एक व्यक्ति पेड़ पर लटका दिखा। घबराकर वह वहां से पिछे दौड़ पड़ा और अन्य लोगों को बताया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। रात को ही पुलिस मौके पर पंहुची तो देखा कि एक नही बल्कि दो शव है, जिसमे एक महिला का भी शव है। अंधेरे के कारण रात को शव नीचे नही उतारे जा सके। रविवार सुबह एसपी की अगुवाई में टीम मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लिया। इस बीच शिमला से FSL की टीम भी पंहुची। एसपी ने बताया कि जंगल के इस एरिया को सीज कर दिया गया है ताकि कोई घटनास्थल से छेडछाड न हो। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव काफी दिनों से लटके हैं क्योंकि दुर्गंध और शवों की हालत काफी खराब है। रिपोर्ट के बाद खुलासा हो सकता है कि ये सुसाइड केस है या इन्हे मारकर लटकाया गया है।