दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला से छीने 7 हजार रूपये ddnewsportal.com

दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला से छीने 7 हजार रूपये ddnewsportal.com

दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला से छीने 7 हजार रूपये

पांवटा साहिब के देवीनगर मे सामने आई घटना, चीनी-चाय की पत्ती लेने के बहाने आए अधेड़ की करतूत, आरोपी फरार, तलाश मे पुलिस

पांवटा साहिब मे अपराधियों को शायद कानून का खौफ नही है यही कारण है कि लूट-पाट जैसी घटनाएं दिन दहाड़े सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला यहाँ के देवीनगर मे एक छोटी सी परचून की दुकान चलाने वाली बुजुर्ग महिला के साथ पेश आया। घटना दो दिन पहले की है जब करीब 50 वर्षिय एक व्यक्ति दुकान पर चीनी और चाय की पत्ती लेने आया और महिला के हाथ से 7 हजार रूपये छीन कर फरार हो गया। समाजसेवी सुंदर लाल मेहता से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 75 वर्षिय बुजुर्ग महिला ने बताया कि एक व्यक्ति दोपहर के समय उसकी दुकान पर आया और चीनी और चाय की पत्ती मांगने लगा। इस बीच उसने बुजुर्ग महिला से शगुन के लिफाफे भी मांगे और छुट्टे पैसे की भी मांग की। महिला ने जब हाथ मे पैसे निकाले तो उसमे से 6 हजार रूपये, जिसमें 3 नोट 2-2 हजार रूपये के और दो नोट 500-500 के थे, छीनकर व्यक्ति भाग गया। महिला चिल्लाती रही लेकिन आरोपी फरार हो गया। सुंदर लाल मेहता ने बताया कि घर पर सिर्फ बुजुर्ग दंपत्ति रहते हैं जो उम्र दराज है। उनकी कोई संतान नही है। आजीविका चलाने के लिए उन्होंने छोटी सी परचून की दुकान खोली हुई है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों महिला का पति बीमार रहा जिसके उपचार के लिए महिला ने अपने गहने भी बेच

दिये। अब उनके साथ इस तरह की घटना हो गई जिससे वह सहमे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस थाने मे दर्ज करवा दी है। महिला का कहना है कि वो व्यक्ति को जानती नही लेकिन सामने आने पर वह उसे पहचान लेगी। उधर, इस बारे मे डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।