NGO Federation News: इस कर्मचारी महासंघ ने किया 40 यूनियनों के समर्थन का दावा, अब मान्यता और जेसीसी कराए जाने की मांग... ddnewsportal.com

NGO Federation News: इस कर्मचारी महासंघ ने किया 40 यूनियनों के समर्थन का दावा, अब मान्यता और जेसीसी कराए जाने की मांग... ddnewsportal.com

NGO Federation News: इस कर्मचारी महासंघ ने किया 40 यूनियनों के समर्थन का दावा, अब मान्यता और जेसीसी कराए जाने की मांग...

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (NGO Federation) के प्रदीप ठाकुर गुट ने 40 यूनियनों के समर्थन का दावा किया है। महासंघ का कहना है कि उनके साथ विभागों, निगम और बोर्डों की यूनियनें शामिल है। इन यूनियनों ने महासंघ के साथ कंधे से कंधा मिलने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय चुनाव समाप्त होने के बाद अब महासंघ के पदाधिकारी विभागों और निगमों में निष्क्रय यूनियन को फिर से जीवित करने में लगे हैं। पदाधिकारियों का मानना है कि कई यूनियनें ऐसी हैं, जिनके पदाधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं जबकि कई की पदोन्नतियां हो चुकी हैं। ऐसे में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इनको जोड़ने में लगा है।


महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने का समय मांगा था। व्यस्तता के चलते सुक्खू नहीं मिल सके। महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं। वे मुख्यमंत्री से मान्यता और जेसीसी कराए जाने की मांग रखेंगे। महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों ने महासंघ को मान्यता दे दी है। अब मुख्यमंत्री से मान्यता का मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागों, निगमों और बोर्डों में कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं। यूनियनों के पदाधिकारी से मांग प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। जेसीसी में यह मांगें उठाई जाएंगी।

मान्यता के बाद जेसीसी की तैयारी-

प्रदेश सरकार से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को मान्यता मिलने के बाद जेसीसी होनी है। महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ओपीएस बहाल की है। कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी सरकार के समक्ष उठाया जाना है। इसके लिए मान्यता के बाद जल्द जेसीसी की मांग उठाई जाएगी।