HP Yuva Congress: हिमाचल के इस जिले मे युकां की चार कार्यकारिणियों को किया भंग, ये रहा बड़ा कारण... ddnewsportal.com

HP Yuva Congress: हिमाचल के इस जिले मे युकां की चार कार्यकारिणियों को किया भंग, ये रहा बड़ा कारण... ddnewsportal.com

HP Yuva Congress: हिमाचल के इस जिले मे युकां की चार कार्यकारिणियों को किया भंग, ये रहा बड़ा कारण...

हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस की चार कार्यकरिणियों को भंग कर दिया गया है। बड़ी बात ये है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में हुई है। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव और हमीरपुर के प्रभारी महेश सिंह ठाकुर मैडी ने प्रदेश प्रभारी विनीत कम्बोज, सहप्रभारी योगेश हांडा और प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अनुमति से हमीरपुर, बड़सर और भोरंज की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अध्यक्ष अपने-अपने पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को अध्यक्ष समेत भंग कर दिया है, वहां जल्द ही स्थानीय नेताओं की सलाह से नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।


महेश मैडी ने कहा कि यह निर्णय जिला और ब्लाॅक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संगठन में निष्क्रियता और आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए लिया गया है। शीघ्र ही ब्लाॅकों की नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। जिसमें संगठन के कार्यक्रमों की रूचि रखने वाले और ऊर्जावान युवाओं को कार्य करने का मौका दिया जाएगा। महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर जिला अध्यक्ष, बड़सर, भोरंज के अध्यक्षों से नई कार्यकारिणी को 15 दिन के भीतर गठित कर स्वीकृति के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय को भेजने को कहा है।