हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की याद में पौधरोपण ddnewsportal.com

हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की याद में पौधरोपण ddnewsportal.com

हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की याद में पौधरोपण

पाँवटा प्रेस क्लब और क्लीन पाँवटा-ग्रीन पाँवटा ने वन विभाग के साथ यमुना विहार पार्क में रोपे पौधे।

हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की याद में पांवटा साहिब में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वन विभाग द्वारा तैयार किये यमुना विहार पार्क में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर हिमोत्कर्ष की जिला इकाई, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के स्वंयसेवी के साथ वन विभाग व पांवटा प्रेस क्लब के सदस्यों  शिरकत की। पौधारोपण का शुभारंभ प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी व डीएफओ पांवटा कुणाल ने पौधा रोप कर किया। इस दौरान सभी के द्वारा यमुना विहार पार्क में  अलग अलग किस्म के पौधे रोपे गए ।इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने समाजसेवियों व क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के सदस्यों के साथ मिल कर एक एक फूलो वाला पौधा लगाया इसके इलावा बेम्बू के पौधे भी लगाये गए। इस दौरान डीएफओ पांवटा कुणाल ने बताया की वन विभाग द्वारा यह यमुना विहार पार्क तैयार किया गया है। जिसमें वन विभाग की और से व्यायाम के लिए जिम और झूलों

की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने बताया की यह पार्क सुबह पांच बजे से शाम आठ बजे तक लोगो के लिए खोला जाता है। इस दौरान उन्होंने इस पार्क पर पौधे लगाने के लिए हिमोत्कर्ष प्रेस क्लब व क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के सस्दयो का धन्यवाद किया व इस बरसाती सीजन में सभी लोगो से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस मौके पर हिमोत्कर्ष के जिला अध्यक्ष और पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी ने भी सभी लोगो का पौधे लगाने पर धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने डीएफओ पांवटा व वन विभाग की टीम का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की पौधे पर्यावरण को बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा की सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।