वरिष्ठ साहित्यकार पवन बक्शी को भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति मे मिला ये ओहदा ddnewsportal.com

वरिष्ठ साहित्यकार पवन बक्शी को भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति मे मिला ये ओहदा  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: पवन बक्शी, वरिष्ठ साहित्यकार।

वरिष्ठ साहित्यकार पवन बक्शी को भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति मे मिला ये ओहदा

वरिष्ठ पत्रकार आरपी तिवारी ने दी बधाई, रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की जताई उम्मीद।

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माइंड योग प्राण ध्यान शिक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी पवन बक्शी को भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति में विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार आरपी तिवारी ने भी उन्हे शुभकामनायें दी है और रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की उम्मीद जताई है। 

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु
कार्य करने वाले देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार तथा माइंड योग प्राण ध्यान शिक्षक पवन बक्शी की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है। हिमाचल वासियों ने श्री बक्शी को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है। पवन बक्शी ने कहा कि वह रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु वह हर सम्भव प्रयास करेंगे।