Paonta Sahib: रामेश्वर शर्मा RTA सदस्य मनोनीत, मुख्यमंत्री सुक्खू सहित इनका जताया आभार... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रामेश्वर शर्मा RTA सदस्य मनोनीत, मुख्यमंत्री सुक्खू सहित इनका जताया आभार... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रामेश्वर शर्मा RTA सदस्य मनोनीत, मुख्यमंत्री सुक्खू सहित इनका जताया आभार...

सतौन निवासी रामेश्वर शर्मा को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA), सिरमौर के गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर बस ऑपरेटर्स ने खुशी व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह इस पद पर रहते हुए उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उन्हे दूर करने का प्रयास करेंगे। 

उधर, अपने मनोनयन पर रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री, तथा हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री, हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। कहा कि मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूँगा। यह मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है।

"मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि मुझे सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ करूँगा। आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं जनहितैषी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।"

यह अवसर मेरे लिए समाज और प्रदेश की सेवा का एक नया माध्यम है। मैं सदैव जनता के विश्वास पर खरा उतरने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।