Paonta Sahib: हिमुडा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की कमान फिर से राजेंद्र सिंह नेगी को ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हिमुडा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की कमान फिर से राजेंद्र सिंह नेगी को ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हिमुडा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की कमान फिर से राजेंद्र सिंह नेगी को

पाँवटा साहिब स्थित हिमुडा कॉलोनी शुभखेड़ा की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राजेंद्र सिंह नेगी को एक बार फिर प्रधान पद के लिए चुना गया। हिमुडा के कल्याण और विकास के लिए हिमुडा के सभी निवासियों ने इस बैठक में भाग लिया। 2018 के बाद नई कार्यकारिणी के गठन हेतु पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर के घर पर आयोजित बैठक में हिमुडा निवासियों ने सर्व समिति से पहले पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और उसके बाद बलदेव तोमर को चेयरपर्सन, राजेंद्र नेगी को प्रधान, महेन्द्र दत्ता को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा और  रमनप्रीत सिंह को महासचिव, जीवन प्रकाश जोशी को कोषाध्यक्ष, सचिन गर्ग को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। अनिल सरीन को कानूनी सलाहकार बनाया गया। सुरेंद्र बिश्नोई, विश्वजीत बंसल तथा दीर्घायु प्रसाद को मुख्य सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी के गठन से पहले आवासीय कॉलोनी की प्रत्येक लेने से 11 सदस्य पर्यवेक्षक समिति का गठन किया गया जिसका कार्य कालोनी के

विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करके संबंधित ठेकेदार को अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा। बलदेव सिंह तोमर ने बताया कि शुभ खेड़ा स्थित हिमुडा कॉलोनी हिमाचल प्रदेश की एक बेहतरीन कॉलोनी है और इस कॉलोनी का रखरखाव और विकास करने के लिए संगठन की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए, इसीलिए कोरोना काल के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राजेंद्र नेगी ने कहा कि हिमुडा कॉलोनी में विभिन्न प्रांत और क्षेत्र के लोग रहते हैं और अपने दृष्टिकोण के साथ साथ सब एक परिवार के रूप में कॉलोनी के उत्थान हेतु संघर्षरत है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से हिमाचल शहरी विकास प्राधिकरण शिमला तक कॉलोनी की अभाव और आवश्यकताओं को पहुंचाया जाएगा। इस बैठक में सुरेंद्र बिश्नोई, दीर्घायु प्रसाद, सुरेंद्र, कपिल, यशपाल, सुरेश रमौल, शेखर पंत, राधे श्याम, एसपी सिंह, डी एस बुमराह, अनिल मेहता, विश्वजीत बंसल, संदीप बत्रा, विपिन अरोड़ा, महेंद्र दत्ता सहित  कॉलोनी के अन्य निवासी भी मौजूद रहे।