Paonta Sahib: सड़क दुर्घटना में दुगाना ने खोया 25 वर्षिय युवक, ऋतिक पुंडीर की मौत से क्षेत्र गमगीन  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सड़क दुर्घटना में दुगाना ने खोया 25 वर्षिय युवक, ऋतिक पुंडीर की मौत से क्षेत्र गमगीन  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सड़क दुर्घटना में दुगाना ने खोया 25 वर्षिय युवक, ऋतिक पुंडीर की मौत से क्षेत्र गमगीन 

पाँवटा साहिब के भगवान परशुराम (बांगरण बाईपास) चौक पर एक मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर में एक 25 वर्षिय युवक की मौत हो गई। युवक ऋतिक पुंडीर पुत्र कबूल पुंडीर निवासी दुगाना का रहने वाला था। घटना बीती रात करीब एक बजे की है जब वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो अचानक डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां ऋतिक की मौत हो गई वहीं दूसरा मोटरसाइकिल सवार घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से दुगाना पंचायत सहित कफोटा क्षेत्र में शोक है। एक युवा के इस तरह असामयिक चले जाना हर किसी को स्तब्ध और दुखी कर गया है। घटना की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण रात को ही पांवटा साहिब पहुंचे। शव गृह के पास तड़के ही शिलाई क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित सैंकड़ों लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। मृतक ऋतिक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव दुगाना के स्वर्गधाम पर होगा। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रात को ड्यूटी पर तैनात डाॅ पियूष तिवारी ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
उधर, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।