HP Cloudburst: समेज़ में सुन्नी डैम के करीब मिले 4 श#व, नोगली में भी एक महिला की ला*श ddnewsportal.com

HP Cloudburst: समेज़ में सुन्नी डैम के करीब मिले 4 श#व, नोगली में भी एक महिला की ला*श ddnewsportal.com

HP Cloudburst: समेज़ में सुन्नी डैम के करीब मिले 4 श#व, नोगली में भी एक महिला की ला*श

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल के समेज में बादल फटने की त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑप्रेशन के नौवें दिन सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में 4 और शव बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया में 2 शव पुरुषों के हैं और एक लड़की का शव है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। यह भी प्रथम दृष्टया में महिला का लग रहा है। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि शव क्षत-विक्षत हालत में हैं। शवों को रैस्क्यू किया जा रहा है, जिसके बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।


उधर, नोगली में भी एक महिला शव बरामद हुआ है। रैस्क्यू टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान कल्पना कुमारी पत्नी जयसिंह के तौर पर हुई है जोकि ग्रीनको हाईड्रो प्रोजैक्ट में कार्यरत थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर अस्पताल भेजा जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम निशांत तोमर ने दी। बता दें कि समेज त्रासदी में 33 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से 15 के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 18 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।