दो खंबो पर कांग्रेस अध्यक्ष: जयराम.......  04 नवम्बर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

दो खंबो पर कांग्रेस अध्यक्ष: जयराम.......   04 नवम्बर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com

दो खंबो पर कांग्रेस अध्यक्ष: जयराम....... 

04 नवम्बर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा 

कांग्रेस ने छीना पैकेज: नड्डा 
भव्य राम मंदिर 2023 तक: योगी
अग्निपथ योजना करेंगे रद्द: प्रियंका
झूठ बोलती है कांग्रेस: मुख्यमंत्री
शांता-शुक्ला की मुलाकात के मायने
चुनाव के बीच सरकार लेगी बड़ा लोन
पांवटा साहिब में श्री जगन्नाथ रथयात्रा कल
साइंस कांग्रेस में गुरू नानक मिशन छाया
पवन के प्रयासों से मिला बिछड़ा हुआ
कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध
1.60 करोड़ की डायमंड-गोल्ड ज्वैलरी


स्थानीय (सिरमौर)

1- Paonta Sahib में कल बड़े शान से निकलेंगे भगवान श्री जगन्नाथ।

पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 5 नबंवर यानि कल शनिवार को पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा। श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा हर वर्ष की भांति स्वामी परमानन्द जी महाराज (अध्यक्ष, मधुवन आश्रम, ऋषिकेश) की उपस्थिति में

होगी। रथ यात्रा को लेकर श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमे यात्रा को लेकर अंतिम रूपरेखा बनी। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया की यात्रा पांच नबंवर दिन शनिवार को बद्रीपुर शिवमंदिर से सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी और गुरू गोविंद सिंह चौक, शमशेरपुर, मेन बाजार, गीता भवन होते हुये भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर पर सम्पन्न होगी। जहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि रथयात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को भक्तो द्वारा खींचा जाना और हरीनाम संकीर्तन होता है जो शहर को भक्तिमय वातावरण प्रदान करता है। इस आयोजन

में श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों सहित, भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर, शिवमंदिर बद्रीपुर, सब्जीमंडी समिति, सनातन धर्मसभा, खाटूश्याम समिति, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, विश्वहिन्दू परिषद, बजरंगदल, नव शिवशक्ति युवा मण्डल सहित पांवटा साहिब कि सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थायें शामिल होते हैं। बैठक के दौरान हरविन्द्र कुमार अध्य्क्ष, संदीप खुराना, अशोक शर्मा, संतराम शर्मा, अमित महेता, नीरज उदवानी, कमल वर्मा, संजय खंडूजा, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

2- फॉलोअप: पवन के प्रयासों से मानसिक रोगी को मिल गये परिजन।

सामाजिक सेवा का परिचायक बन रही समाजसेवी संस्था सहायता संकल्प सोसाइटी के प्रयासों से परिवार से बिछड़े एक मानसिक रोगी युवक को उसके परिजन मिल गये। अब युवक अपनों के बीच रहेगा। परिजनों ने भी सोसायटी के संचालक पवन बोहरा का आभार प्रकट किया। दरअसल, बीते दिनों कालाअंब और धौलाकुंआ क्षेत्र से सोसायटी द्वारा दो मानसिक रोगियों को सड़क से उठाकर अपना घर आश्रम भरतपुर राजस्थान पंहुचाया गया था। इनमे से कालाअंब क्षेत्र वाले युवक के परिवार के लोग मिल गये है। पवन बोहरा ने बताया कि आश्रम से मिली जानकारी

के मुताबिक युवक मुंबई का रहने वाला है। थोड़ी सी मानसिक स्थिति खराब होने कारण ट्रेन में परिवार से बिछड़ गया था। अब उनके परिवार वाले आकर अपना घर आश्रम भरतपुर  राजस्थान से सारी प्रक्रिया पूरी कर युवक को मुंबई ले गए हैं। पवन बोहरा ने बताया कि सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद परिजनों ने युवक को पहचाना और उसे लेने पंहुचे। गोर हो कि सहायता संकल्प सोसाइटी सिरमौर असल समाजसेवा की परिचायक बन रही है। बीते दो वर्ष से सड़क पर बेसहारा घूम रहे दर्जनों विक्षिप्त को राजस्थान के भरतपुर आश्रम पंहुचाने के बाद अब बीते दिनों फिर दो बेसहारा लोगों को सोसाइटी के प्रयासों से छत मिली, जिनमे से एक को अपने भी मिल गये।

3- चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में गुरू नानक मिशन स्कूल के बच्चों ने दिखाए अपने जौहर।

पाँवटा साहिब के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक लेवल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहुत से पुरस्कार अपने नाम किए। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में तीनों स्तरों मिडिल सीनियर तथा सीनियर सेकेंडरी में छात्रों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी के साथ मैथ्स ओलंपियाड में भी छात्रों ने तीनों स्तरों पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। हर्ष का विषय यह है कि इस स्पर्धा में 13 में से 8 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या देविंदर साहनी ने छात्रों तथा उनके गाइड अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी।

4- राजनैतिक: कांग्रेस के गढ़ निहालगढ़ में सुखराम चौधरी की सेंधमारी।

अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत पाँवटा साहिब से भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने कॉंग्रेस के गढ़ निहालगढ़ में डोर टू डोर प्रचार किया। उसके बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और प्रदेश सरकार और पाँवटा साहिब में विकास की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान 4 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने

सभी के गले में भाजपा का पटका व फूल माला डाल कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने वालों में हरप्रीत सिंह, मालकित सिंह, परमजीत सिंह, हरविंद्र सिंह के नाम शामिल है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी उनके साथ उपस्थित रहे। इसके बाद गोंदपुर की जाट बस्ती और चौधरी बस्ती में नुक्कड़ सभाएँ की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि हम 5 साल जनता के बीच सुख दुख में साथ रहे। विकास में कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विकास की रफ्तार को बरकरार रखने का लिए उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

5- शिलाई: बलदेव तोमर का तुफानी प्रचार जारी, बाली कोटी में 14 परिवार हुए पार्टी में।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार बलदेव तोमर का तुफानी प्रचार जारी है। इस प्रोआर अभियान के दौरान रौजाना कईं परिवार भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिहमससे क्षेत्र में भाजपा और मजबूत होती जा रही है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को बाली कोटी पंचायत में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने जनसंपर्क अभियान कर चुनावी सभा की। इस दौरान 14 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। बलदेव तोमर ने भाजपा में शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया। बाली कोटी में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र की जनता को पहले हर काम के लिए पांवटा साहिब के सफर तय करना पड़ता है। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच साल के कार्यकाल में सिविल कोर्ट, आईपीएच डिवीजन, बिजली बोर्ड का डिवीजन, डीएसपी कार्यालय सहित सिविल अस्पताल खोलकर दिया है, जिससे अब लोगों के सभी काम शिलाई में हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमने पांच साल में हर पंचायत में विकास कार्य की रफ्तार से जोड़ा है। बलदेव तोमर ने कहा कि जिस परिवार ने 60 साल तक राज

किया वह नेता शिमला में बैठकर ही शिलाई की राजनीति करते रहे और क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पहले छोटे से काम करवाने के लिए भी नेता से मिलने शिमला जाना पड़ता था। लेकिन हमने जनता के बीच रहकर भी बड़े बड़े काम करवाके दिखा दिए। बलदेव तोमर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे पर कांग्रेस ने 55 साल तक राजनीति की तथा क्षेत्र की जनता को वोटबैंक के तोर इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हाटी खुमलियो में खून बहाने व राजनीति छोड़ने वाली बातें करने वाले नेता ने हाटी मुद्दे का हल देखकर क्षेत्र को लोगों को भड़काकर समाज को बांटने का काम किया। लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयासों के कारण केंद्र सरकार ने 55 साल पुरानी मांग को एक ही झटके में खत्म कर हाटी समुदाय के लोगों को बड़ी सौगात दी है। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई

विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो मुख्यमंत्री से मांगा उन्होंने वो दिया और अब मुख्यमंत्री के कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। इस लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान में भाजपा के पक्ष में मतदान कर हिमाचल प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार में अपना योगदान दें। इस मौके पर जौनसार से प्रताप रावत, सुरेन्द्र हिंदुस्तानी, रमेश नेगी, बसंत चौहान, बाजू राणा, नरेंद्र सिंह , प्रताप चौहान , जाती राम नेगी, बलबीर सिंह, कवर सिंह, मोहर सिंह व टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।

6- पांवटा साहिब में पकड़े 1 करोड़ 60 लाख रुपए के डायमंड-गोल्ड आभूषण।

चुनाव के मद्देनजर हिमाचल के बॉर्डर पर चल रही कडी सुरक्षा व चैकिंग के दौरान अंतरराज्यीय पुलिस नाका बहराल पर तैनात पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चैकिंग के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रही गाड़ी से करोड़ो रेपये के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली नंबर की एक कार में सवार दो व्यक्तियों संजय कुमार गुप्ता, निवासी E-59 कंवर सिंह नगर पश्चिमी दिल्ली व नितिन गोयल, निवासी 2618 जैन नगर कराला नोर्थ बेस्ट दिल्ली के कब्जे से पुलिस ने सोने तथा

हीरों के 2.270 kg आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों व्यक्ति इन आभूषणों के संदर्भ मे कोई भी कागजात पेश न कर सके। जिस पर  उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब द्वारा आबकारी विभाग के तहसीलदार पांवटा साहिब (ARO) को मौका पर बुलाया गया। आबकारी विभाग द्वारा वजन के अनुसार उक्त आभूषणों की कीमत 1,60,50,708,36/- रुपये आंकी गई और आबकारी विभाग द्वारा उपरोक्त दोनों व्यक्तियों से मौका पर ही 9,34,994/- रुपए जुर्माना वसूल कर उपरोक्त आभूषणों को उनके सुपुर्द किया गया है।  गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों, शराब तथा धन की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिला सिरमौर के सभी अंतरराज्यीय आवागमन रास्तों पर नाकाबंदी की जा रही है। इस दौरान विभिन्न नाका ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा अवैध शराब के अतिरिक्त 37,21,100 रूपये नकदी भी जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

(हिमाचल)

1- कांग्रेस ने छीना हिमाचल का इकोनॉमिक पैकेज: नड्डा 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में कहा कि आज दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी के कारण देश की तस्वीर बदल गई है। आज मोबाइल उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है, स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर है, सौर ऊर्जा में हम पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं, ब्रिटेन

को पछाड़ कर भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल इकोनॉमिक पैकेज दिया लेकिन 7 साल में कांग्रेस ने छीन लिया और कहा कि हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हमारी सरकार है तो हिमाचल को हम अकेले नहीं दे सकते। आज न तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार है और न ही हिमाचल और पंजाब में। आज हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क मिल रहा है। आने वाले समय में फार्मा में हिमाचल प्रदेश का बल्क ड्रग पार्क दुनिया के नक्शे पर देखा जाएगा। यही नहीं, यहां मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ-साथ विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं। 

2- 2023 के अंत तक बनेगा भगवान राम का भव्य मंदिर: योगी

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के समलाणा में चुनावी जनसभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2023 के अंत तक जब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा तो यह विश्व का

सबसे बड़ा मंदिर होगा और यह भारत का राष्ट्र मंदिर होगा। हर भारतवासी गौरव की अनुभूति कर पाएगा। सीएम योगी ने लोगों से पूछा- क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा पाती। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में कांग्रेस बैरियर बन रही थी। अगर किसी दुश्मन ने भारत की सीमा में घुसने का प्रयास किया या भारत के खिलाफ कोई षड्यंत्र किया तो सर्जिकल स्ट्राइक के लिए हिमाचल के वीर जवान तैयार हैं। 

3- अग्निपथ योजना को किया जाएगा रद्द: प्रियंका।

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना को रद्द किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज मार्फ करने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार बनते ही तीन घंटे में किसानों के कर्ज माफ किए गए। आज सबसे कम बेराजेगारी छत्तीसगढ़ में है। उन्होंने कहा कि रोजगार, पेंशन, महंगाई को लेकर भाजपा कुछ नहीं करेगी। भाजपा नेता अपने लिए, अपने स्वार्थ के लिए चुनाव मैदान में खड़े हैं। सोच समझकर वोट डालें। समझें, नीयत साफ किसकी है और किसकी खोटी। पुलिस भर्तियों में घोटाले, पीपीई

किट घोटाला, शिक्षक भर्ती में घोटाला और प्रदेश में अब ड्रग्स भी फैला हुआ है। भाजपा के राज में ये घोटाले हैं। उद्योगपतियों के लिए सब कुछ हो सकता है, आपके लिए कुछ नहीं। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं? हिमाचल में 4 हजार सैनिक सेना में जाते थे। अग्निपथ योजना से अब सिर्फ 400 से 500 युवा सेना में जा पाएंगे। उनमें से भी 75 फीसदी 4 साल बाद घर भेज दिए जाएंगे। कांग्रेस आपके लिए गारंटी लेकर आई है। हमारी सरकारों ने करके दिखाया है। पहली कैबिनेट में ओपीएस देंगे। हिमाचल के 1 लाख रोजगार देंगे। 63 हजार पद खाली पद भरेंगे। 5 साल में 5 लाख रोजगार देंगे। हर घर लक्ष्मी योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 देंगे। ड्रग्स से हम लड़ेंगे। देश में पहली इलेक्ट्रिक बस कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चली। यह स्वर्गीय जीएस बाली की देन है। भाजपा ने हिमाचल को कर्ज में डुबोया है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है। कर्मचारियों को पेंशन का टेंशन है।

4- कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चल रही दो खंभों पर।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री के प्रचार में जनसभा में कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने दी। पांच वर्ष में कांग्रेस के नेता आलोचना तक सीमित रहे। कांग्रेस नेता सुक्खू पर हमला किया कि वह नादौन विधानसभा क्षेत्र में बहुत कम काम करते हैं। गलोड़ में कालेज भाजपा ने खोला। जल शक्ति विभाग का डिविजन खोला। पानी की कई योजनाएं दीं। मेडिकल कालेज भवन बनकर तैयार हो रहा है। सुक्खू नादौन में विकास करवाने नाकाम साबित हुए हैं। यहां के विधायक झूठ बोलते हैं। मंडी में आकर बोलते हैं कि सराज व धर्मपुर में ही विकास हुआ है। सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के सपने ले रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का नारा लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री का नारा लगाकर सीट निकालने के जुगाड़ में है। राहुल गांधी पर हमला बोला कहा कि कांग्रेस ने उन्हें यात्रा पर निकाल दिया। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दो खंभों पर चल रही है। चार में से दो कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस से जनता का विश्वास उठ चुका है। कांग्रेस नेताओं ने देश को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है। कांग्रेस को उखाड़ फैकने का कार्य करना

है। देश के पांच राज्यों में भाजपा की सरकारें बन गई हैं। रिवाज बदल गया है और अब हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के नेता ओपीएस के नाम पर गांवों फार्म भरा रहे हैं। इस पर चुनाव आयोग को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेसी टेक्नीकल हैं, कांग्रेस नेता 10 गारंटी दे रहे और झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। भाजपा ने गरीब लोगों के हित में कार्य किया है। हमने कभी गारंटी नहीं दी जनता के लिए कार्य करके दिखाया है। जनता के लिए हिम केयर व सहारा योजनाएं चलाई। मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की हर योजना को जनता के समक्ष गिनाया। वे गारंटी देते हैं और हम करके दिखाते हैं। लोगों के लिए पीने के पानी की समस्या दूर की। हर घर नल से जल दिया। पानी का बिल माफ किया, बिजली का बिल जीरो आ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की हर योजना का लाभ लिया और फिर मुकर जाते हैं।

5- राजीव शुक्ला ने की शांता कुमार से मुलाकात।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से पालमपुर में उनके घर यामिनी में मुलाकात की। शुक्ला के अचानक शांता के घर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया में फोटो वायरल होते ही कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग इसे कई एंगल से सोचने लगे। हकीकत यह थी कि शांता कुमार और राजीव शुक्ला राज्यसभा में एक साथ सांसद रहे हैं। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। लिहाजा, पालमपुर पहुंचे राजीव

शुक्ला ने शांता कुमार से मुलाकात की। शुक्ला ने कोरोना काल में शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने करीब बीस मिनट तक मुलाकात की। शांता ने कहा कि राजीव शुक्ला उनके दोस्त रहे हैं और वह उनके घर शिष्टाचार के रूप में आए हैं। वह उनका स्वागत करते हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि शांता के अच्छे परिचित हैं और पालमपुर आए हैं तो उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। वह शांता से नहीं मिलते तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। कहा कि उनकी पत्नी के निधन पर उन्हें दुख पहुंचा है। विधानसभा चुनाव के बीच इस मुलाकात से सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

6- विधानसभा चुनाव के बीच सरकार लेगी 2,000 करोड़ रुपये का लोन।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच सरकार 2,000 करोड़ रुपये का लोन लेगी। शुक्रवार को इस बाबत राजपत्र में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 9 नवंबर तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से प्रदेश सरकार को लोन मिल जाएगा। चुनाव के बीच कर्ज को लेकर विवाद छिड़ा गया है। कांग्रेस लगातार

भाजपा सरकार पर प्रदेश के ऊपर कर्ज बढ़ाने का आरोप लगा रही है। इस मामले के चुनाव प्रचार में गरमाने के आसार हैं। उधर, वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेजरी के बैलेंस को बनाए रखने, कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने के लिए कर्ज लेना जरूरी हो गया है। कहा गया है कि राज्य सरकार की प्रतिभूतियों की आय का उपयोग हिमाचल प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। सरकार की तरफ से 500-500 करोड़ के चार लोन लेने की अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।