शहीद उधम सिंह के जीवन से युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा- कंवर पाल ddnewsportal.com

शहीद उधम सिंह के जीवन से युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा- कंवर पाल ddnewsportal.com

शहीद उधम सिंह के जीवन से युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा- कंवर पाल

122वीं जयंती पर कांबोज सभा ने आयोजित किया कार्यक्रम, बच्चों ने दी प्रस्तुति।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में जिला स्तर पर शहीद ऊधम सिंह की 122वीं जयंती मनाई गई। जिसमें  मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने शिरकत की। विशेष रूप से पूर्व मंत्री कर्ण देव, विधायक घनश्याम अरोडा, डॉक्टर बी आर कांबोज वाइस चांसलर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार व भिवानी, महापोर मदन चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम निवास गर्ग, RSS के जिला संरक्षक मान सिंह आर्य,

S.P कमल दीप गोयल, पार्षद सरिता काम्बोज और पार्षद प्रीति जौहर ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि आज के युवाओं के शहीद उधम सिंह जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1919 मे जालियांवाला बाग हत्याकांड के आदेश देने वाले जनरल ओ डायर को लंदन जाकर मारा और उक्त हत्याकांड का बदला लिया। उधम सिंह के दिल मे अपनो की निर्मम हत्या का दर्द था जिसका उन्होंने बदला लिया। हमे ऐसे महापुरुषों के बलिदान को सदा याद रखना चाहिए। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा इस प्रकार के आयोजन करने की सराहना की। इससे पूर्व कार्यक्रम में पंहुचने

पर आयोजक क्लब के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब के प्रधान संजीव कांबोज ने कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्देश्य है कि आज का युवा भी शहीद उधम सिंह का बलिदान जाने और उनके बताये मार्ग पर चलें। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर पार्षद सरिता कांबोज, धर्मवीर कांबोज, बलविंद्र कांबोज, वेद कांबोज, सोनी कांबोज, कर्म सिंह कांबोज, सुमित कांबोज आदि सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहें।