नई कार्यकारिणी में एडवोकेट नेहा तोमर को महिला विंग की कमान ddnewsportal.com

नई कार्यकारिणी में एडवोकेट नेहा तोमर को महिला विंग की कमान ddnewsportal.com

शिलाई के मयंक सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान 

नई कार्यकारिणी में एडवोकेट नेहा तोमर को महिला विंग की कमान, सिरमौर के लोगों की भलाई के कार्य रखेंगे जारी।

चंडीगढ़: शिलाई के मयंक शर्मा को सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ का नया प्रधान बनाया गया है। रविवार को एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। इस बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं वर्ष 2021- 22 की टीम को उनके सफल कार्यकाल को सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी गई। बैठक के बाद सर्व सम्मति से अगले एक वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रधान मयंक शर्मा (शिलाई) तथा महामंत्री राजेश शर्मा (पच्छाद) को बनाया गया। 
महिला विंग इंचार्ज अधिवक्ता नेहा तोमर (पांवटा साहिब) को चुना गया। यूथ विंग की कमान जतिन ठाकुर (शिलाई) को दी गई। इसी तरह सलाहकार राजेंद्र शर्मा (शिलाई) और इकबाल सहोता (नाहन) को बनाया गया। संरक्षक फकीर चंद चौहान (शिलाई) और अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान (शिलाई) को बनाया गया। 
केडी चौहान (रेणुका जी), रमेश देसाई (शिलाई) और अनिल चौहान (पावटा साहिब) को उप प्रधान तथा दलीप शर्मा (शिलाई), महेंद्र चौहान (शिलाई) और आयुष चौहान (नाहन) को सचिव की कमान दी गई। कोषाध्यक्ष सतपाल चौहान (नाहन) को बनाया। 
इसी प्रकार मीडिया इंचार्ज अनिल शर्मा (पांवटा साहिब), वीरेंद्र तोमर (रेणुका जी) और पत्रकार दलीप सिंगटा (शिलाई) को बनाया गया। लीगल एडवाइजर

- नीतीश कपूर (शिलाई), स्पोर्ट्स इंचार्ज केशव ठाकुर (शिलाई), पीजीआई सेवा प्रमुख जयप्रकाश (शिलाई) को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में रविंद्र चौहान, सोमबीर चौहान और विजय ठाकुर को शामिल किया गया। 
सभी कार्यकर्ताओं ने नवगठित 24 सदस्यों की टीम को शुभकामनाएं दी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को भरोसा दिलाया कि वह सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के मूल उद्देश्य पर हमेशा ही काम करेंगे और ट्राइसिटी में रहने वाले सिरमौर के लोगों के मध्य में रहकर उनके बीच संवाद एवं संपर्क रखेंगे एवं एक दूसरे के सुख दुख में हमेशा काम आएंगे और एक दूसरे को आगे बढ़ाएंगे और साथ ही साथ अपने सिरमौर को विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाने में अपना योगदान देंगे।