पूनम ग्रोवर मेयर तो राजीव कोड़ा बने डिप्टी मेयर- ddnewsportal.com

पूनम ग्रोवर मेयर तो राजीव कोड़ा बने डिप्टी मेयर- ddnewsportal.com

कांग्रेस की हुई सोलन नगर निगम 

पूनम ग्रोवर मेयर तो राजीव कोड़ा बने डिप्टी मेयर, भाजपा की क्रास वोटिंग की संभावना पर फिरा पानी

सोलन की नगर निगम पर कांग्रेस ने अपना कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को हुए चुनाव मे पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर बनाया

गया है। चुनाव के लिए नगर निगम परिसर में आज दूसरी बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक में भाजपा के सभी सात पार्षद गायब रहे थे जिस वजह से कोरम पूरा नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन की अध्यक्षता में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ।
गोर हो कि नगर निगम सोलन में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के लिए अपना

मेयर और डिप्टी मेयर बनाना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं था। कई दिनों से पार्षदों की सदस्यता को लेकर जोड़-तोड़ चल रही थी। कांग्रेस की जीती बाजी को पलटने के लिए भाजपा भी पूरी ताकत लगा रही थी। भितरघात के

डर से कांग्रेस ने अपने 9 पार्षदों को शिमला के समीप शोघी स्थित रिसॉर्ट में ठहराया था। खुफिया कर्मी इन पार्षदों को ढूंढते भी रहे। लेकिन ये नही मिले।

शुक्रवार को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।