विदेश भेजने के नाम पर 8 लोगों के साथ ये क्या हुआ... ddnewsportal.com

विदेश भेजने के नाम पर 8 लोगों के साथ ये क्या हुआ... ddnewsportal.com

विदेश भेजने के नाम पर 8 लोगों के साथ ये क्या हुआ...

हिमाचल के एक निजी होटल में मिले बेहोश, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

हिमाचल प्रदेश में भी अब ऐसी वारदातें घटनी शुरू हो गई है जिसकी कुछ वर्ष पहले तक कल्पना भी नही की जाती थी। प्रदेश को शांत राज्य के रूप में जाना जाता था लेकिन अब अपराधी प्रदेश की शांति पर दाग लगा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में एक

हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां के जिला सोलन के शहर के एक निजी होटल के कमरे में कुछ लोग अचेत अवस्था में मिले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अचेत अवस्था में मिले सभी लोगों

को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि जर्मनी भेजने के लिए एक एजैंट ने इन्हें यहां पर ठहराया था। इनमें 3 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल हैं। होटल प्रबंधन ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। एएसपी

सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि बेहाशी की हालत में मिले लोग फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। होश में आने के बाद बयान से सारी स्थिति साफ हो पाएगी।