शिल्ला वार्ड से मामराज शर्मा मामू भाजपा कैंडिडेट ddnewsportal.com

शिल्ला वार्ड से मामराज शर्मा मामू भाजपा कैंडिडेट ddnewsportal.com

शिल्ला वार्ड से मामराज शर्मा मामू भाजपा कैंडिडेट

18 पंचायतों के कार्यकर्ताओं की बैठक मे तय हुआ जिला परिषद वार्ड का प्रत्याशी, 5 ने जताई थी दावेदारी, 18 सदस्यीय कमेटी ने फाईनल किया एक नाम

भारतीय जनता पार्टी शिलाई ने जिला परिषद के वार्ड नंबर-5 शिल्ला से अपना प्रत्याशी तय कर दिया है। दुगाना पंचायत के कांडो गांव के मामराज शर्मा उर्फ मामू उक्त वार्ड से भाजपा की तरफ से जिला परिषद का चुनाव लडेंगे। यह निर्णय 18 पंचायतों के 18 सदस्यों की कमेटी ने फाईनल किया। क्योंकि बैठक मे पांच दावेदार सामने आए थे। आज गिरिपार क्षेत्र के कफोटा

मे भाजपा की बैठक हुई। यह बैठक शिल्ला वार्ड से जिला परिषद सदस्य का प्रत्याशी तय करने को लेकर की गई। जिसमे वार्ड के अंतर्गत आने वाली 18 पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने बाग लिया। बैठक की अध्यक्षता शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने की। जबकि क्षेत्र के पूर्व विधायक व प्रदेश सरकार मे खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर इसमे विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक मे चर्चा के बाद पांच कार्यकर्ताओं ने पद पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी जताई जिसमे दुगाना पंचायत से मामराज शर्मा मामू, शिल्ला पंचायत से नीता राम शर्मा और रामानंद शर्मा, टटियाणा पंचायत से कमलदीप शर्मा और भजौण पंचायत से महेन्द्र शर्मा के नाम शामिल रहे। काफी समय तक सहमति न बनने पर पांचो दावेदारों की एक बैठक करवाई गई लेकिन उसमे भी एक नाम फाईनल नही हुआ। जिसके बाद वार्ड के अंतर्गत आने वाली 18 पंचायतों से एक एक कार्यकर्ता को चुन कर 18 सदस्यों की एक कमेटी बनाई और उन पर निर्णय छोड़ा गया। कमेटी सदस्यों ने बैठक की और मामराज शर्मा मामू के नाम पर मुहर लगा दी। अब इस वार्ड से भाजपा की तरफ से वह चुनाव मैदान मे उतरेंगे। वहीं पूर्व विधायक बलदेव तोमर और भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने सर्वसम्मति से शिल्ला वार्ड से मामराज शर्मा मामू को प्रत्याशी चुना है। कार्यकर्ताओं ने समझदारी का परिचय दिया है। अब इस सीट को भाजपा जीत कर रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव तोमर, मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, पूर्व अध्यक्ष सोभाराम चौहान, पूर्ण ठाकुर, हृदय राम पुंडीर, कमलेश पुंडीर, साधुराम चौहान, सुंदर चौहान, सतीश कपूर, सुनील कपूर,

मुंशी राम पुंडीर, रंगीलाल पुंडीर, रघुवीर नंबरदार, जाति राम शर्मा, गंगा राम तोमर, परमानंद कपूर, रणजीत चौहान, धनवीर ठाकुर, मायाराम शर्मा, सुरेन्द्र चौहान, हाकम सिंह चौहान, धर्म सिंह ठुंडू, कंठी राम शर्मा, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।