सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में नाहन में होगा आप का प्रदर्शन ddnewsportal.com

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में नाहन में होगा आप का प्रदर्शन ddnewsportal.com

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में नाहन में होगा आप का प्रदर्शन

प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर बोले; पिछले 5 दिनों के इंटेरोगेशन के बाद भी सत्येंद्र जैन जी पर कुछ नहीं मिला, बेवजह किया जा रहा परेशान

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सत्येंद्र जैन और उनके परिवार को राजनैतिक फायदे के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। जो सरासर लोकतंत्र की हत्या है। इस तरह का प्रचलन भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। यह बात पांवटा साहिब में जारी प्रेस बयान में आप के हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ ED को कुछ नहीं मिल रहा है फिर भी उनको गिरफ्तार किया गया है। इसके पीछे मोदी सरकार की क्या मंशा है ये पूरा हिंदुस्तान जान चुका है। हिमाचल प्रदेश में आप पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सत्येंद्र जैन का प्रभारी होने के नाते अहम योगदान रहा है। उसी से भाजपा सरकार घबराकर इस तरह का राजनेतिक षड्यंत्र रच रही है। ED ने

हाई कोर्ट के सामने कुबूल किया है कि सत्येंद्र जैन का नाम न तो FIR में है और न ही वो आरोपी हैं तो फिर उन्हें गिरफ्तार किस लिए किया गया है?
सत्येंद्र जैन सबसे ईमानदार इंसान हैं। पूरे भारत में समस्त जैन समुदाय के अलावा हर नागरिक इस तरह की कारवाही से गुस्से में है। आखिर क्यों एक बेकसूर, ईमानदार और देशभक्त इंसान को प्रताड़ित किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन की राजनेतिक दुर्भावना से प्रेरित गिरफ्तारी के खिलाफ कल 7 जून को सुबह 11 बजे नाहन मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।सभी आम आदमी पार्टी सिरमौर के कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस विरोध प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।