अब व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी बैठे 24 घंटे के अनशन पर ddnewsportal.com

अब व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी बैठे 24 घंटे के अनशन पर ddnewsportal.com

अब व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी बैठे 24 घंटे के अनशन पर 

गौवंश संरक्षण को भगवान परशुराम चौक के पास 11 दिन से चल रहा धरना, ये हैं मुख्य मांगे...

पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक के पास चल रहे गौसंरक्षण हेतु धरना प्रदर्शन के 11वें दिन व क्रमिक भूख हड़ताल के 5वें दिन आज सुबह 11 बजे सामाजिक संगठन पांवटा

व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी आगामी 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। गौसेवकों सहित पंडित सुभाष भट्ट ने गोअधिकारों के लिए पिछले कल क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे गोसेवक अशोक चौधरी को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया तथा गौसेवक सुनील चौधरी को विजय तिलक व माल्यार्पण कर 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठाया गया। गोहितार्थ यह संघर्ष जारी रहेगा।

ये हैं मांगे- 

1. जिला सिरमौर की सड़कों से समस्त गोवंश को गौशाला/काऊ सेंचुरी पहुंचाया जाए।
2. सड़कों पर गोवंश को छोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए।
3. पाॅंवटा साहिब में काऊ सेंचुरी खोली जाए। 
4. जिला सिरमौर के सरकारी गोसदनों में व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

5. पॉंवटा साहिब के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रोहताश नांगिया द्वारा निर्मित लंपी वायरस की दवाई को तुरंत प्रदेश भर के सभी गोपालको तक पहुंचाया जाए। (इस दवा का सफल ट्रायल कर पशुपालन विभाग के चिकित्सक अपनी रिपोर्ट दे चुके हैं।)
6. गोसेवकों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए। पॉंवटा साहिब में पिछले वर्ष गोसेवकों के खिलाफ दर्ज झूठे मामले को खारिज किया जाए।