जारी है भाजपा पांवटा मंडल का मंथन ddnewsportal.com

जारी है भाजपा पांवटा मंडल का मंथन ddnewsportal.com

जारी है भाजपा पांवटा मंडल का मंथन

पहले दिन पांच सत्रों मे वक्ताओं ने रखे विचार, आज होगा समापन

भाजपा मंडल पांवटा साहिब का प्रशिक्षण शिविर भाटिया पैलेस पांवटा साहिब में आयोजित हो रहा है। दी दिवसीय कार्यशाला का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दीप प्रज्वलन के साथ शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल पाँवटा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रदेश सचिव अरुण फालटा, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव सुभाष चौधरी व मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में भाजपा का इतिहास विकास एवं वर्तमान विषय को प्रदेश सचिव अरुण फाल्टा ने लिया। इस सत्र

की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी  ने की। द्वितीय सत्र के वक्ता रहे मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उन्होंने हमारा विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रमेश तोमर ने की। तृतीय सत्र मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव का अनुमोदन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व सहमति से इस राजनीतिक प्रस्ताव को पारित किया गया। चतुर्थ सत्र संगठन एवं कार्यकर्ता हमारी कार्यशैली का

आधार इस विषय को कृषि विपणन बोर्ड जिला सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया गया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला सिरमौर सचिव धीरज गुप्ता ने की। पहले दिन के अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता व उपाध्यक्ष खाद्य आपूर्ति विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार बलदेव तोमर रहे। उन्होंने पिछले 6 वर्षो में हुए अंतोदय पर्यटन विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव सुभाष चौधरी ने की। इस प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब मंडल  के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर का समापन आज होगा।