Paonta Sahib: सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने किया गोंदपुर अग्नि प्रभावित बस्ती का दौरा, दी आर्थिक मदद ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने किया गोंदपुर अग्नि प्रभावित बस्ती का दौरा, दी आर्थिक मदद  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने किया गोंदपुर अग्नि प्रभावित बस्ती का दौरा, दी आर्थिक मदद

सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष वसीम मालिक एडवोकेट की अगुआई में गोंदपुर में अग्नि प्रभावित बस्ती में गया। इस मौके पर ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतिनिधि मंडल ने पूरी बस्ती का जायजा लिया व आग लगने के कारणों की पूरी जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने सभी प्रभावित परिवारों से अलग अलग मुलाकात की व उन लोगों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से पीड़ित परिवारों को 42000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई और हिमाचल प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की गई कि प्रभावित परिवारों की ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की जाए ताकि पीड़ित परिवार फिर से अपना आशियाना बनाकर अपनी जीवन यापन कर सकें।

इस मौके पर ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहमद इरफान रावत, नसीम अहमद, सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष लियाकत अली व सैफ अली समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि गत दिनों शार्ट सर्किट के कारण आगजनी से गोंदपूर गुर्जर बस्ती की कई झुग्गियाँ जलकर खाक हो गई थी। जिस कारण बस्ती के लोगों को खासा नुकसान हुआ। इसलिए ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने इन लोगों की मदद को हाथ बढ़ाए हैं।