Paonta Sahib: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, अजय धीमान महासचिव तो रोहित शर्मा उपाध्यक्ष, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, अजय धीमान महासचिव तो रोहित शर्मा उपाध्यक्ष, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, अजय धीमान महासचिव तो रोहित शर्मा उपाध्यक्ष, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी...

बार एसोसिएशन पांवटा साहिब की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। नवनिर्वाचित प्रधान मनजीत चौधरी ने यह विस्तार किया हैं। जिसमें अरुण कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, रोहित शर्मा, सुखवीर सिंह, हरीश राणा, माता राम शर्मा, मोहम्मद तनवीर शेख को उपाध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा अजय धीमान बार एसोसिएशन के महासचिव होंगे। कोषाध्यक्ष के रूप में सुशांत शर्मा को चुना गया है। वीरेंद्र नेगी और शुभम चौधरी सचिव होंगे। खजान शर्मा और तबस्सुम को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

स्वाति मेहता को लाइब्रेरियन का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही रूबी मल्होत्रा को ई-लाइब्रेरियन का जिम्मा सौंपा गया है। राजेश कटारिया एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी होंगे और मोहम्मद आसिफ खान असिस्टेंट मीडिया प्रभारी होंगे।

गौरतलब हो कि बार एसोसिएशन पाँवटा साहिब की नई कार्यकारिणी का गठन लगभग एक सप्ताह पूर्व किया गया। इस वर्ष मनजीत चौधरी को निर्विरोध बार एसोसिएशन पांवटा के प्रधान के रूप में चुना गया है।