भगवान परशुराम जन्मोत्सव: पाँवटा साहिब में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा ddnewsportal.com

भगवान परशुराम जन्मोत्सव: पाँवटा साहिब में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव: पाँवटा साहिब में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

शनिवार शिव मंदिर प्रांगण में हैं मुख्य कार्यक्रम, शाम को भजन संध्या और भंडारा

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सीमांत नगर पाँवटा साहिब में इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ब्राह्मण सभा ने पूरी तैयारियाँ कर ली है। ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) पाँवटा साहिब इकाई अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज यानि 21 अप्रैल, 2023, शुक्रवार को एक विशेष नगर

शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भगवान परशुराम जी की पालकी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। शोभा यात्रा, शिव मंदिर, बद्री-नगर से शाम 4:00 बजे आरंभ होगी तथा बद्री नगर, गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए, अग्रसेन चौक, भगवान परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक,गीता भवन मंदिर, मुख्य बाजार से होते हुए बाल्मीकि चौक एवं बद्री-नगर चौक से होकर शिव मंदिर, बद्रीपुर के प्रांगण में संपन्न होगी।

उन्होंने शोभा यात्रा में भाग लेने का विभिन्न धर्मावलंबियों, सामाजिक, धार्मिक संगठन, भगवान परशुराम के अनुयायियों एवं विशेष रुप से गिरिपार क्षेत्र में भगवान परशुराम के प्रति आघात श्रद्धा रखने वाले धर्मावलंबियों को भागीदारी करने का आह्वान किया है। 
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव 22 अप्रैल, 2023 को मनाया जाएगा। जिसमें प्रातः 8:00 बजे, शिव मंदिर, बद्रीपुर के प्रांगण में स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर में जलाभिषेक, यज्ञ हवन एवं मंत्रोच्चारण द्वारा धार्मिक रीति-रिवाजों से जन्म उत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। यज्ञ हवन के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। विगत वर्षों की भांति सायं 6:00 बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय

एवं विशेष रूप से आमंत्रित भजन गायक अपनी प्रस्तुति देकर भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। तत्पश्चात रात्रि 9:00 से भंडारे का आयोजन, प्रभु इच्छा तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पाँवटा साहिब क्षेत्र के साथ-साथ बाता-मंडी, पीपलीवाला, माजरा-सैनवाला, टोकियो, धौलाकुआं, घारटी-धार क्षेत्र, पांवटा साहिब नगर पालिका क्षेत्र, तारुवाला, डांडा-पागर, अंबोया, दिघाली, नघेता, आंज-भोज क्षेत्र सहित गिरिपार के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान परशुराम जी के अनुयायियों को आमंत्रण प्रेषित किया गया है एवं सब की उपस्थिति में यह कार्यक्रम इस वर्ष भव्य रूप में आयोजित होगा।