भाजपा के खिलाफ प्रचार करने हिमाचल से उत्तराखंड पंहुचा किसानों का जत्था  ddnewsportal.com

भाजपा के खिलाफ प्रचार करने हिमाचल से उत्तराखंड पंहुचा किसानों का जत्था  ddnewsportal.com

भाजपा के खिलाफ प्रचार करने हिमाचल से उत्तराखंड पंहुचा किसानों का जत्था 

भाकियु हिमाचल अध्यक्ष अनिन्द्र सिंह नौटी की अगुवाई मे "नो वोट फॉर बीजेपी" अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक।

हिमाचल प्रदेश पांवटा साहिब से आज किसानों का जत्था भारतीय किसान युनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी की अगुवाई में डोईवाला उत्तराखंड में भाजपा के विरुद्ध प्रचार हेतू पहुँचा। इस दौरान घर-घर जाकर नुक्कड़ सभाएँ की गयी। किसानों को भाजपा के खिलाफ़ "नो वोट फॉर बीजेपी" अभियान से जागरूक किया। इस अभियान के दौरान डोईवाला से

काँग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह गिन्नी ने अनिंदर सिंह नॉटी से समर्थन का आग्रह किया व मुलाकात की। गिन्नी खुद किसान आंदोलन से जुड़े रहे, इसलिए किसान संगठनो का आशीर्वाद व समर्थन उनके साथ था। अनिंदर सिंह नॉटी जी के प्रचार से उनको और मजबूती मिली। इस प्रचार अभियान में चरणजीत

सिंह जैलदार, जसविंदर् सिंह बिलिंग्, परमजीत सिंह बंगा, गुरनाम सिंह गामा, महबूब अली, डोईवाला से श्री गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष गुरदीप सिंह जैलदार, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अनिल सैनी, सुरिंदर सिंह खालसा, प्रदीप सिंह बंगा, क्रांतिकारी जसवीर सिंह जस्सी, जसवंत सिंह व दर्जनों किसान समर्थक मौजूद रहे।