राजनीति- भाजपा के साथ-साथ आप भी दिखाएगी अपनी ताकत ddnewsportal.com

राजनीति- भाजपा के साथ-साथ आप भी दिखाएगी अपनी ताकत ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

राजनीति- भाजपा के साथ-साथ आप भी दिखाएगी अपनी ताकत

बीजेपी स्थापना दिवस पर हर विधानसभा में करेगी शक्ति प्रदर्शन तो आप की प्रदेश में आज पहली बड़ी रैली पर भी जनता की निगाहें। 

आज हिमाचल प्रदेश में राजनैतिक दलों का शक्ति प्रदर्शन है। हालांकि इसमें कांग्रेस शामिल नहीं हैं लेकिन भाजपा और आम आदमी पार्टी आज जनता को अपने आयोजन से अपनी ताकत दिखाएगी। भाजपा ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर हर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है और प्रदेश भर में 10 फुट आकार के 50 हजार

झंडों को भी लगाया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज के दिन भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, जिला एवं मंडल अध्यक्ष अलग-अलग स्थानों पर जुड़ेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी में रोड शो करने वाली है। इस रोड शो में भाजपा शासित 2 राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली से अरविंद केजरीवाल व पंजाब से भगवंत भाग शामिल

होंगे। संभावना है कि आम आदमी पार्टी के इस रोड शो के दौरान भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता भी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वैसे भी हिमाचल में आप का राजनैतिक भविष्य आज के रोड़ शो पर टिका है। ऐसे मे आप इस रैली को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।