महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटे दूध-फल ddnewsportal.com

महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटे दूध-फल ddnewsportal.com

महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटे दूध-फल 

पावटा साहिब में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर की सेवा, हर बात पर हुए कार्यक्रम 

भाजपा आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी" की जयंती सेवा के रूप में मना रही है। भाजपा महिला मोर्चा जिला सिरमौर ने भी इस मौके पर सेवा की। पांवटा साहिब मे मोर्चा की जिलाध्यक्षा शिवानी वर्मा की अगुवाई में महिला मोर्चा अपने अपने नजदीकी   आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को खाने-पीने, जूस, दूध व फल वितरित किये। साथ ही डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी

को कोटि कोटि नमन किया। शिवानी वर्मा ने बताया कि सभी बूथों पर महिला मोर्चा ने सेवा की। इस मौके पर शिवनी वर्मा के साथ साथ वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता, पंचायत प्रधान शिक्षा रानी, विनोद, पूजा, बिलो, तारा, बबिता, ज्योति, भागो देवी, अनुराधा व कमलजीत आदि मौजूद रही।