Paonta Sahib: भाजपा की बैठक में जिला सम्मेलन को बनी रूप-रेखा, विधायक सुखराम चौधरी भी रहे मौजूद ddnewsportal.com
Paonta Sahib: भाजपा की बैठक में जिला सम्मेलन को बनी रूप-रेखा, विधायक सुखराम चौधरी भी रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों की विशेष संयुक्त बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पाँवटा साहिब में किया गया। बैठक में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक दीप प्रज्वलित व वंदेमातरम से शुरू हुई।

बैठक में आगामी 4-5 जुलाई को पाँवटा साहिब में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।जिला सम्मेलन की तैयारी हेतु दोनों मंडलों के मोर्चो और कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारिया सौंपी गई। सम्मेलन की तैयारियों हेतु युवा मोर्चा को पंजीकरण और आवासीय परिसर, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा को साज-सज्जा, महिला मोर्चा को स्वागत, भोजन हेतु मंडल और एससी मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है। ओबीसी मोर्चा को भोजन वितरण, जल की व्यवस्था एसटी मोर्चा को दी गई है। मंडल में प्रदेश के पदाधिकारी व सदस्यों को आने वाले वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करने की ज़िम्मेदारी दी गई हैं।

बैठक में मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार, महामंत्री रोहित चौधरी, राहुल चौधरी, मदनमोहन शर्मा, निर्मल कौर, अनिल सैणी, सुभाष चौधरी, चरणजीत सिंह चौधरी, राजेश चौधरी, नवीन शर्मा, मोहन सहोता, पवन चौधरी, सुरेखा चौधरी, त्रिशला देवी, सुरेश सैनी, अविनाश सैनी, नरेंद्र चौधरी, सर्वशक्ति भटनाकर, शमशेर अली, बलबीर धीमान, कुलदीप चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।