कैबिनेट- ग्रेच्युटी लिमिट बढ़कर हुई अब 20 लाख रूपये ddnewsportal.com

कैबिनेट- ग्रेच्युटी लिमिट बढ़कर हुई अब 20 लाख रूपये ddnewsportal.com

ग्रेच्युटी लिमिट बढ़कर हुई अब 20 लाख रूपये 

कैबिनेट की जारी बैठक में कर्मचारियों के लिए ये अहम् निर्णय, स्कूलों को लेकर चर्चा जारी...

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता मे चल रही है। इसमे कर्मचारियो को लेकर कुछ अहम् निर्णय लिये गये हैं जिसमे मुख्य ग्रेच्युटी को लेकर हुआ है। 
कर्मचारियों की ग्रेचयुटी की लिमिट बढाई गई है। इसे डबल कर दिया है। पहले ये 10 लाख रूपये थी जिसे अब 20 लाख रूपये कर दिया गया है।

इसका फायदा 2016 से रिटायर हुए कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके साथ ही पैंशनर्स के लिए नया वेतनमान को अप्रूव कर दिया है। इसमे डीआर 31 फीसदी होगा। यह भी 1-1-2016 से अप्रूव हुआ है। 
साथ-साथ न्यू पैंशन स्कीम पर भी पैंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय हुआ है जिसके तहत 2003 से अब तक जिस कर्मी की डेथ हुई है या अपंग हुए है,

उनके परिवार के सदस्य को ओल्ड पैंशन स्कीम के तहत फेमिली पैंशन मिलेगी। 
कैबिनेट जारी है और स्कूलों को खोलने को लेकर चर्चा जारी है। उम्मीद जताई जा रही है है कि तीसरी से लेकर स्कूल ऑफलाइन खोले छा सकते है।