राजनैतिक: कांग्रेस में टिकट के चाहवानों की नहीं कमी ddnewsportal.com

राजनैतिक: कांग्रेस में टिकट के चाहवानों की नहीं कमी  ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

राजनैतिक: कांग्रेस में टिकट के चाहवानों की नहीं कमी

शिलाई से भी दावेदारी, आ चुके है 300 से अधिक आवेदन, दो दिन में और बढ़ेगा आंकड़ा, जानिएं किसने कहां से किया अप्लाई...

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने वालों की कमी नही है। कांग्रेस हाईकमान ने आवेदन मांगे तो सैंकडों की संख्या में चाहवान सामने आ गये। अभी दो दिन बाकी है लेकिन 300 से अधिक चाहवान टिकट की मांग जाहिर कर चुके है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान होना बाकी है। लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस में टिकटों के लिए होड़ मच गई है। 68 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार शाम तक कांग्रेस मुख्यालय में 312 आवेदन आ चुके हैं। पार्टी ने एक सिंतबर तक टिकटार्थियों से आवेदन मांगे हैं। फिलहाल, आवेदनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा महिला नेत्रियों ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें से बहुत से ऐसे नेता हैं, जिन्होंने पिछली बार भी आवेदन किया था, लेकिन टिकट हासिल नहीं हुई थी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर आज ठियोग विधानसभा सीट के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्तमान और पूर्व विधायकों को टिकट के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। 
अब किसने कहां से आवेदन किया है, ये भी जान लीजिये। मंडी से आश्रय शर्मा ने पद्धर सीट से आवेदन कर सभी को चौंका दिया है। शिमला शहरी सीट के लिए पूर्व पार्षद और कांग्रेस के पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, पार्षद आनंद कौशल, प्रदेश सचिव संजीव कुठियाला, सचिव वेद प्रकाश ठाकुर ने आवेदन किया। शिमला ग्रामीण से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सलाहकार हरीकृष्ण हिमराल ने आवेदन किया। वहीं, मंडी के सरकाघाट से युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने भी टिकट मांगा और आवेदन किया है। पूर्व विस उपाध्यक्ष अमीचंद के बेटे पुरुषोत्तम कालिया ने हमीरपुर सीट से टिकट की

दावेदारी पेश की है। सराज से कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, बल्ह से पूर्व मंत्री रहे पीरु राम चौधरी के पुत्र पूर्व जज महंत राम चौधरी ने आवेदन किया है। वहीं, शिलाई से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान ने भी कांग्रेस का टिकट मांगा है। 
दरअसल, कांग्रेस ने इस बार आवदेन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा है। इसलिए भी आवेदकों की संख्या अधिक है। ऑनलाइन आवदेन शुक्रवार शाम 5 बजे से ईमेल [email protected]  पर या सादे कागज पर 1 सितम्बर शाम 5 बजे तक भेजे जा सकते हैं। लिखित आवदेन सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन या जिला कांग्रेस कमेटी की मार्फ़त भी भेजे जा सकते है।