Paonta Sahib: हमारे शहर के स्कूल- BKD स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज, पढ़ें उपलब्धियाँ... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: हमारे शहर के स्कूल- BKD स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज, पढ़ें उपलब्धियाँ...
प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी के मार्गदर्शन में बहुत कम फीस में बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। लाभार्थ नहीं, सेवार्थ है उद्देश्य
देश दिनेश मीडिया "हमारे शहर के प्रतिष्ठित स्कूल" की सीरीज शुरु कर रहा हैं। इस कड़ी में आज हम आपको पाँवटा साहिब के देवीनगर स्थित बी.के.डी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। बीकेडी स्कूल पांवटा साहिब की स्थापना अप्रैल 2000 में हुई। 2007 तक यह स्कूल हाई स्कूल और वर्ष 2008 से यह स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परिवर्तित हो गया। विद्यालय के शुरूआती वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या 165 व शिक्षको की संख्या 11 थी। वर्तमान समय में स्कूल में 6 लैब है जिसमे Biology, Physics, Computer, Music, Sports तथा Chemistry Lab आदि है। स्कूल में 46 कमरे ,7 बसें तथा 2 वैन है।
यह विद्यालय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री पावंटा साहिब के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, इसलिए समय-2 पर विद्यालय के उत्थान के लिए हर संभव सहायता प्रबंधक कमेटी द्वारा उपलब्ध करवायी जाती है। विद्यालय की स्थापना लाभार्थ हेतु नहीं सेवार्थ उद्देश्य से की गई है। इसलिए विद्यालय की फीस अन्य विद्यालयों की अपेक्षा बहुत ही कम रखी गई है। शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास बनाये रखना विद्यालय का परम उद्देश्य रहा है जो कि विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन से साफ़ झलकता है।

■ शैक्षणिक उपलब्धियाँ:
विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों ने समय-समय पर अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से गौरवान्वित किया। सत्र 2014–15 में हमारे विद्यालय की छात्रा सोनिका ने कॉमर्स संकाय +2 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक सत्र 2021–22 में विद्यालय की छात्रा खुशवंत कौर ने (H.P. Board) में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से शैक्षणिक सत्र 2022–23 में अनिशा ने H.P. Board में द्वितीय स्थान हासिल किया।
सत्र 2024-25 में दसवीं कक्षा में 50 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमे 22 विद्यार्थियों ने H.P.Board Dharamshala की Merit List में अपना नाम दर्ज करवाया। इसी प्रकार +2 में 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमे 36 विद्यार्थियों ने H.P.Board Dharamshala की Merit List में अपना नाम दर्ज करवाया।
सत्र 2024-25 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां का स्टाफ तथा विद्यार्थी मिलजुल कर गुरु नानक देव जी की पवित्र वाणी “विद्या विचारी ता परोपकारी” के लक्ष्य को ले कर अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे है।
■ खेलकूद व अन्य गतिविधियाँ:
पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्रों जैसे खेलकूद में विद्यालय के छात्र राजवीर सिंह ने सत्र 2024-25 Football में National Level पर खेलकर स्कूल के गौरव को बढ़ाया तथा Skit Compitition में Distt Level तक अपनी छाप छोड़ी और Singing Compitition (Girls Group Song) में U-19 प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। U-14 Girls Group Song and Solo Song U-19 Boys ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। Girls में प्रियांशी ने संस्कृत गीतिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। Boys में हरि प्रकाश ने संस्कृत गीतिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सत्र 2025-26 में विद्यालय के छात्र अंश चौधरी (+2 Sci.) ने State Shooting Championship में Gold Medal प्राप्त किया साथ ही साथ National Championship जो कि December महीने में भोपाल में हुई, में चयनित हुआ।
Piyush Chauhan कक्षा +1 Arts के छात्र (Open Kho-Kho) में State Level पर चयनित हुआ। विद्यालय की +2 Arts की छात्रा रतिका ने बैजनाथ में आयोजित कराटे State Level प्रतियोगिता में Bronze Medal हासिल किया। Basketball (U-14) में District Level Competition में 3rd Position प्राप्त की, जो कि मानपुर देवड़ा में आयोजित की गई थी। 3 विद्यार्थियों का चयन सिरमौर Basketball Open Tournament के लिए हुआ, जो मंडी में आयोजित हुई।
2 विद्यार्थियों का चयन SGFI Tournament के लिए हुआ, इन्होने मंडी में सिरमौर टीम का प्रतिनिधित्व किया। U-14 Kho-Kho प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र मोहित तथा छात्रा सतविंदर कौर ने distt. Level में भाग लिया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। Block Level Classical Singing में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा District Level में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा +2 Arts की छात्रा सहाना ने Martial Art में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। सहाना की Selection राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हुई, जो 7 Dec से 9 Dec तक मंडी में आयोजित हुई। नियमित रूप से बी.के.डी. विद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, कला व अन्य गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
शैक्षणिक सत्र 2024–25 में भी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करके काफी छात्र उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है जिन्हे सत्र में विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया गया जिनसे हम संपर्क कर संपर्क कर पाए उन विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार से है:-
● सुखविंदर सिंह (Chartered Accountant),
● मनप्रीत सिंह (Chartered Accountant),
● परमजीत कौर → Sirmour’s first woman Drone Pilot,
● रिया गुप्ता – Health Officer,
● Sheetal Sodhi – Bollywood Actress,
● प्रियंका – (appointed in High Court Shimla),
● वसीम – Revenue Department,
● तनवीर – Electricity Department,
● गुरदीप – Veterinary Pharmacist,
● विनोद – Officer appointed in IMA,
● दिनेश – Police Officer,
● विक्रम – Software (MNC),
● शाहरूख – Forest Officer,
● परविंदर – Post Office.
विद्यालय के इन विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा देने का कार्य करती हैं।
■ क्या कहते हैं प्रधानाचार्य:
विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी का कहना है कि विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि इसके विद्यार्थी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में विद्यालय में कक्षा नर्सरी से लेकर +2 तक विद्यार्थियों की संख्या 1100 है तथा शिक्षकों की संख्या 52 है और गैर शिक्षकों की संख्या 26 है। विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति अत्यंत उत्कृष्ट है जो विद्यालय की निरंतर प्रगति को दर्शाती है।
विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय में मेडिकल व नाॅन-मेडिकल दोनों की ही सुविधाएँ दी जा रही हैं। साथ ही बोर्ड कक्षाओं तीसरी, पांचवीं, आठवीं, दसवीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में 100% ट्यूशन फीस में छूट दी जाती है। भविष्य में विधार्थियो के लिए Senior Sec. Classes के लिए Vocational Course शुरू करवाए जायेगे तथा 2-3 वर्ष के बच्चों के लिए Play School की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
