Paonta Sahib: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने किया देश की आवाज पुस्तक का विमोचन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने किया देश की आवाज पुस्तक का विमोचन  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने किया देश की आवाज पुस्तक का विमोचन

देश की आवाज न्यूज चैनल के संस्थापक एवं संपादक श्यामलाल पुंडीर ने इस बार देवभूमि हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के इतिहास का छठा संस्करण प्रकाशित किया। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉक्टर राजीव बिंदल ने होटल ग्रैंड रिवेरा पांवटा में धार्मिक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा के अलावा भजपा के मंडल अध्यक्ष और सम्पादक श्यामलाल पुंडीर की बेटी सोनाक्षी पुंडीर भी साथ थी। इस बार श्याम लाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘‘देश की आवाज’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक के छठे संस्करण का विमोचन किया।

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को हिमाचल के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। जिसमें गुरुद्वारों और मंदिरों के लेख बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखे गए है।

इस पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के आंज भोज के गांव आगरो से हैं। इससे पहले इन्होंने पिछले मार्च 2023 में पहला संस्करण निकाला था। पहले संस्करण का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और पूर्व विधायक किरणेश जंग ने भरली कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया था।


दूसरे संस्करण का विमोचन संपादक के पिता पतिराम पुंडीर ने किया था। तीसरे संस्करण का विमोचन कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा ने  गुरुद्वारा साहिब में किया। 

चौथे संस्करण का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यमुना शरद महोत्सव के मंच पर किया। इस पुस्तक में उन्होंने देव भूमि हिमाचल के हर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के इतिहास का जिक्र किया है। विमोचन के उपरांत पुस्तक भी वितरित की गई। इस मौके पर संपादक श्यामलाल पुंडीर ने कहा कि इस तरह के संस्करण आगे भी जारी रहेगें। हिमाचल में सैंकड़ों धार्मिक स्थल है। और अलग अलग संस्करण में नए नए धार्मिक स्थानों की जानकारी दी जाएगी।