हिमाचल- जब एक घंटे हवा में अटकी रही 63 यात्रियों की सांसे ddnewsportal.com

हिमाचल- जब एक घंटे हवा में अटकी रही 63 यात्रियों की सांसे ddnewsportal.com
फोटो: सोशल मीडिया

हिमाचल- जब एक घंटे हवा में अटकी रही 63 यात्रियों की सांसे

दिल्ली से पंहुचा विमान नही कर पाया लैंड, जानिएं क्या रहे कारण...

हिमाचल प्रदेश के गगल स्थित कांगड़ा में करीब एक घंटे तक यात्रियों की हवा में सांसे अटकी रही। कारण विमान लैंड नही हो पाना रहा। दरअसल, कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पर दिल्‍ली से पहुंचा विमान सुबह लैंड नहीं कर पाया। स्पाइस जेट का विमान काफी देर तक आसमान में ही चक्‍कर लगाता

रहा। इस बीच विमान में सवारियों की जान अलख में आ गई व यात्री घबरा गए। एयरपोर्ट के आसपास विमान करीब एक घंटे तक लगातार चक्‍कर लगाता रहा। लेकिन लैंड करने में सफल नहीं हो पाया। स्‍पाइस जेट का यह विमान दिल्ली से सुबह 7:00 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करता है। लेकिन मंगलवार सुबह कम विजिबिलिटी होने के कारण विमान लैंड ही नहीं कर पाया। करीब एक घंटे तक विमान आसमान में ही चक्कर लगाता रहा और लैंड न हो सका। आखिर में स्पाइस जेट का यह विमान अमृतसर एयरपोर्ट में

लैंड हुआ। इस कारण दिल्‍ली से धर्मशाला आ रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अमृतसर से टैक्‍सी के माध्‍यम से धर्मशाला पहुंचना पड़ा। स्पाइसजेट के मैनेजर जितेंद्र सिंह ने बताया के यह विमान सुबह दिल्ली से 7:00 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करता है। लेकिन आज कम विजिबिलटी होने के कारण यहां लैंड नहीं हो पाया और पंजाब के अमृतसर में लैंडिंग करवानी पड़ी। जितेंद्र ने बताया के इस विमान में 63 यात्री

दिल्ली से धर्मशाला आ रहे थे और 69 यात्री एयरपोर्ट पर दिल्‍ली जाने के लिए तैयार बैठे थे। सुबह आसमान में लगातार विमान के चक्‍कर काटने के कारण लोगों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि आखिर विमान लैंड क्‍यों नहीं कर रहा। स्पाइस जेट का विमान एक घंटे तक लगातार आसमान में ही चक्कर लगाता रहा। इसलिए यह यहां चर्चा का विषय बना रहा। पड़ताल करने पर इसकी पूरी जानकारी पता चली। तकनीकी कारणों के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।