महिलाओं पर टीकाकरण के असर का होगा सर्वे- ddnewsportal.com

महिलाओं पर टीकाकरण के असर का होगा सर्वे- ddnewsportal.com

महिलाओं पर टीकाकरण के असर का होगा सर्वे 

एकल नारी शक्ति संगठन की सोलन के जगजीतनगर मे हुई बैठक मे हुआ निर्णय, छह माह की गतिविधियों पर भी हुई चर्चा।

महिलाओं पर कोविड-19 टीकाकरण का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका एकल नारी शक्ति संगठन सर्वे करवाएगा। यह निर्णय सोलन के सूत्र संस्था जगजीतनगर मे हुई एकल नारी शक्ति संगठन की छमाही बैठक मे हुआ। बैठक की अध्यक्षता निर्मल चंदेल ने की। इस दो दिवसीय बैठक मे राज्य के 7 जिलों के 16 विकासखंड से कार्यकर्ताएं पंहुची। इसमे पिछले छह माह मे हुई

गतिविधियों पर चर्चा हुई। जनवरी से जून 2021 तक किए गये कार्यो की रिपोर्ट डाटा आदि एकत्रित कर मूल्यांकन किया गया। जिसमे महिला स्वास्थ्य, कोरोना महामारी, कोरोना टीकाकरण, घरेलु हिंसा और लाॅकडाउन के कारण महिलाओं को आने वाली समस्याओं आदि विषयों पर चर्चा हुई। संस्था की और से अनु शर्मा ने बताया कि विस्तृत चर्चा के दौरान यह भी पता चला कि

कोविड टीके के कारण कईं महिलाओं मे माहवारी की अनियमितता देखने मे आई। इसी संदर्भ मे एकल नारी शक्ति संगठन ने तय किया कि कोविड टीके का महिलाओं पर क्या क्या असर हुआ है, इस विषय पर विस्तृत सर्वे करके रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। इस दो दिवसीय बैठक मे आगामी तीन माह के लिए की जाने वाली गतिविधियों का प्लान तैयार किया गया। जिसमे एकल महिलाओं को लगी वैक्सीन का डाटा, पंचायतों मे जागरूकता केंप, स्वास्थ्य शिविर और जन सुनवाई जैसे क्रिया-कलाप को शामिल किया गया।